Breaking

revanchal times new

ब्रेकिंग न्यूज़ ....समय से पहले ही शिक्षक शाला से हुए ग़ायब...




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास घुघरी के तबलपानी और ग्राम के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छाता में रक्षा बंधन को लेकर एक दिन पहले ही शाला छोड़ चले गए और केवल एक या दो ही अथिति शिक्षक के भरोसे हो रही है शालाये संचलित घुघरी विकास खण्ड में आज भी छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में दिखाई पड़ रहा है जहाँ पर जिन शिक्षकों को बच्चों के भविष्य वनाने के नियुक्ति की गई पर शालाओं में पदस्थ शिक्षकों पर न प्राचार्य और न संकुल प्राचार्य और न ही खण्ड शिक्षा अधिकारी ध्यान दे रहे है वही जानकारी के अनुसार घुघरी के अनेको शालाओ में दतिया छत्तरपुर गुना आदि जिलों से शिक्षकों की पदस्थापना की गई जहा आज समय से पहले ही घुघरी विकास खण्ड में पदस्थ शिक्षक बिना बातए ही शाला छोड़ अपने अपने घर के लिए निकल चुके है शाला शिक्षक विहीन है और कुछ शालाओं में केवल अथिति शिक्षक ही पहली से आठवीं तक सँभाल रहे है जब इस संबंध में संकुल प्राचार्य सलवाह श्री आर के गोमास्ता जी से बात करनी चाही तो उनका मोबाईल भी बन्द आ रहा था और उनके अधीनस्थ छाता और अन्य शालाओं में पदस्थ शिक्षक समय से पहले घर के लिए निकल चुके है वही जब खण्ड शिक्षा अधिकारी घुघरी से बात की गई तो उनका कहना था कि मुझे जानकारी नही है में दिखवा लेता हूँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new