Breaking

revanchal times new

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में मैं हूं अभिमन्यु अभियान चलाया गया



दैनिक रेवांचल टाइम्स डिंडोरी.. पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार सिंहा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम अनु.अधि.(पु) श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय,डीएसपी (महिलाऋ प्रकोष्ठ) श्री विजय गोठरिया के मार्गदर्शन में आज   चौकी गोपालपुर पुलिस  द्वारा मैं हूं अभिमन्यु अभियान  2.0 चलाया गया जिसमे  चौकी गोपालपुर से चौकी प्रभारी प्रकाश श्रीवास,   आरक्षक श्याम सिंह द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल उमरिया में एवं साप्ताहिक बाजार उमरिया में"मैं हूं अभिमन्यु" अभियान 2 के तहत स्कूली छात्र  छात्राओं तथा महिलाओं को महिला सुरक्षा,सायबर क्राइम के साथ साथ महिला पुरुष समानता  के विषय में जागरूक किया गया


कार्यक्रम में बच्चों को अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि ये अभियान आपको अभिमन्यु बनाने के लिए है। जिसमें नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, जैसे विकारों के लिए सजगता से कार्य करने की आवश्यक है। इसमें अभिमन्यु अभियान के मूल उद्देश्य को समझाया साथ ही पुलिस किस प्रकार मददगार होती है बताया गया साथ ही सायबर अपराध महिलाओं से संबंधित अपराध से जुड़ी जानकारी बच्चों को दी गई और समझाया की जब भी अपराध का पता चले चुप न रहे, आवाज उठाए,हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पुलिस की मदद लें जागरूकता कार्यक्रम में उमरिया हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकगण मौजूद रहे। साथ में उमरिया  बाजार में महिला, बच्चे बुजुर्ग शामिल रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post