Breaking

revanchal times new

श्री झूलेलाल चालीसा महोत्सव में अर्पित किया छप्पन भोग रोजाना आरती पूजा में उमङ रहे श्रृद्धालु,समिति के द्वारा किए जा रहे विविध आयोजन




रेवांचल टाईम्स - मंडला अंबेडकर वार्ड स्थित भगवानी बाई केवलराम श्री झूलेलाल मंदिर में हर साल की भांति श्री झूलेलाल चालीसा महोत्सव का आयोजन चल रहा है जो कि 23 जुलाई को प्रारंभ हुआ है एवं 31 अगस्त को चालीस दिन पूर्ण होने के पश्चात इसका समापन किया जाएगा, चालीसा महोत्सव में रोजाना सुबह शाम आरती पूजा के साथ इष्टदेव के जयकारे लगाए जाते हैं इसमें बङी संख्या में धर्म आस्था प्रेमी आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं। बताया गया कि श्री झूलेलाल चालीसा महोत्सव करने का उद्देश्य है कि इष्टदेव भगवान से सभी परिवारों की खुशहाली के लिए कामना करना है जिससे परिवारों के ऊपर कोई विपदा नही आए एवं खुशहाल जीवन चलता रहे,इसके लिए धर्म प्रेमियों ने चालीस दिन का उपवास रखा है,इसी श्रृंखला में समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को चालीसा महोत्सव के अंतर्गत वृहत आयोजन करते हुए भगवान श्री झूलेलाल को छप्पन भोग अर्पित किए गए जिसमें विविध प्रकार के भोज्य पदार्थों का भोग लगाया गया,इसमें आस्था प्रेमियों ने अपने घरों से अनेक प्रकार की पारंपरिक डिश तैयार करके इस आयोजन में शामिल करते हुए इष्टदेव को अर्पित किए,आयोजन की श्रृंखला में बाहर से आए कलाकार पुनीत ने आकर्षक वेशभूषा में सजकर भगवान झूलेलाल की आराधना पर नृत्य करते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी, इसमें भक्तगण भी जमकर झूम उठे,इसके साथ ही महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें बङी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। कार्यक्रम के समापन पर सभी परिवारों की खुशहाली के लिए अरदास की गए एवं परंपरागत पल्लव पूजा की गई ,जिसमें बङी संख्या में पुरूष ,महिलाएं और बच्चे शामिल रहे, शामिल सभी भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया। 


धार्मिक गीतों पर महिलाओं ने किया नाच गायन 


महिलाओं ने धार्मिक आस्था गीतों पर गरबा के साथ नाच गायन की सामूहिक प्रस्तुति दी और आराध्य देव श्री झूलेलाल देव की आराधना, इष्टवंदना की,इसके लिए शामिल सदस्यों ने काफी दिनों से प्रेक्टिस की, इसके लिए ग्रुप के सभी सदस्यों का एक समान ड्रेस कोड रहा, इस नाच गायन में ज्योति तलरेजा,राशि पमनानी, कनक तलरेजा,आरती पमनानी,अंशु रहदवानी,रिया गैलानी,पूनम पमनानी,काजल तलरेजा,नायरा जेठमलानी,सोनम फागवानी, शोभा क्षत्री,मोना क्षत्री शामिल रहे ,नाच गायन की प्रस्तुति से मौजूद श्रृद्धालु भाव विभोर हुए और भूरी भूरी प्रशंसा की ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new