रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में भ्रष्टाचार के अनेक रूप निकल कर सामने आ रहे है जिम्मेदारो को केवल अपनी जेब का ही ख्याल है और ये भी सोच नही पा रहे है क्या सही है क्या गलत है केवल उन्हें अपना और अपने चहेते को लाभ दिलवाने की जी जान कोशिश की जा रही है और हद तो जब हो गई तब पुताई तक मे भ्रस्टाचार कर दिया गया अब जिम्मेदार उसे छुपाने की पूरी ताकत लगा रहे हैं पर देखना है क्या इस जिले में कोई जिम्मेदार जाग रहा है या फिर दुसरो की तरह कुभकर्णीय नीद में आराम फरमा रहें है। कालेज की पुताई के मामले शिकायतकर्ता की बिना सहमति के महाविधालय के प्राचार्य ने सीएम हेल्पलाइन में झूठी जानकारी देकर शिकायत बार बार करवा रहे है।बंद
पुताई का मामला के साथ नैनपुर था महाविद्यालय के प्राचार्य ने मरमत और खरीदी में भी घोटाला जांच होगा बड़ा खुलासा
मंडला सच में ही अधिकारियों कर्मचारियों के लिऐ अवैध पैसा कमाई करने का अड्डा बन गया है। जिले में जो भी अधिकारी आता है। सिर्फ पैसा और जनता के पेसो का शोषण कर रहा है। और कम समय में करोड़ पति बन जाता है। वही नैनपुर महाविधायल के प्राचार्य ने अपने कार्यकाल में मरम्मत के नाम लाखों रूपये आहरण किया है। और कालेज में लैब और अन्य उपकरण की खरीदी में करोड़ों का बड़ा घोटाला किया है।अगर शासन स्तर से जांच होती है। तो बड़े मामले निकलकर आ सकते है। वही नैनपुर कालेज में ऐसे अनेक खरीदी और निर्माण किए गए है। जिसमें जमकर घोटाला किया गया है। वही सूचना के अधिकार में जब जानकारी मांगी जाती है। तो प्राचार्य महोदय नियम कानून में उलझा कर जानकारी नहीं देते है। जिसके कारण आज तक मामला उजागर नही हो सका है। वही कुछ माह पहले ही ओपन जिम के समान खरीदी में भी गड़बड़ की जानकारी मिली है। वही जहां जिम स्थापित किया गया है। वहा कचरे का ढेर लगा है। सफाई नाम की कोई व्यवस्था ही नही है। लगा कर सिर्फ खानापूर्ति कर दी गई है।
पुताई के मामले महाविद्यालय के प्राचार्य सिर्फ राग रहे है। अलाप
ठेकेदार के साथ मिलकर ऐसी रचना रची की 5 लाख पानी में बह गए और महाविधालय के प्राचार्य कहते है। की कोई घोटाला नही हुआ है। मगर महाविद्यालय के प्राचार्य और ठेकेदार ने मिलकर प्रशासन में बैठे अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर और कागजों जांच को उलझा कर पुताई घोटाला कर दिया है। वही प्रशासन में बैठे इन भ्रष्टाचारियों को सिर्फ वह भी कमीशन लेकर और जांच को दबाने की दक्षिणा ले चुके होते हैं। जिसके कारण करोड़ों के घोटाले कागजों में दबे धूल खा रहे है।
क्या है। मामला
वही सूत्रों के अनुसार नैनपुर नगर में ऐसे अनोखे मामले सामने आए जिसमें शिकायतें हुई मगर जांच क्या हुई आज तक किसी को नहीं पता है इसी तरह एक मामला नैनपुर शासकीय स्नातक महाविद्यालय ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायत में की गई तो प्राचार्य आइ के यादव द्वारा सीएम हेल्प लाइन में शिकायतकर्ता की बिना सहमति के झूठ जवाब प्रस्तुत कर दिया है वही महाविधालय में विधायक निधि के पैसे की जमकर होली खेली है। और महाविधालय स्तर पर पुताई का ठेका निकाला गया मगर 5 लाख की पुताई में ऐसा खेल रचा की पूरे कालेज की पुताई चुना से करवा दी वही पुताई एक बारिश भी नहीं टिक पाई और आज कालेज काला महल दिखाई देने लगा है। मगर वही जब इसकी जानकारी महाविद्यालय के जबाबदारो से जननी चाही गई तो उनका कहना है। पुताई कोई घोटाला नही हुआ है। झूठी शिकायत की जा रही है। शिकायतकर्ता को झूठा साबित किया जा रहा है। मगर जल्द ही मामला बड़े स्तर पर और उच्च शिक्षा विभाग के पास भेजा जा रहा है।
No comments:
Post a Comment