Breaking

revanchal times new

ब्रेकिंग न्यूज़... रैली के बाद घर जा रहे वाइक सवार युवक ऑटो से टकराने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आने पर मौके में हुई मौत

 ब्रेकिंग न्यूज़...

 रैली के बाद घर जा रहे वाइक सवार युवक ऑटो से टकराने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आने पर मौके में हुई मौत लोगो ने लगाया जाम पहुँचे थाने..



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के सभी नगर से लेकर कस्बों तक विश्व निवासी दिवस मनाया जा रहा था डीजे ढोल धमाके के साथ रैली निकाली का रही थी कार्यक्रम किया था कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सब अपने अपने घर जा रहे थे वही युवक विकास मरकाम उम्र 19 वर्ष निवासी पटपरा जो कि नैनपुर से घर जाते समय ब्लाक ऑफिस के पास अचानक वाईक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकराई और गिर गया और पीछे से आ रहे एक 16 चक्का ट्रक के नीचे आ जाने से युवक की मौके में मौत हो गईं वही कार्यक्रम में पहुँचे लोगों ने युवक की मौत को लेकर हंगामा कर दिया और सड़क को जाम लगा

            सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनपुर नगर में आज बड़े ही धूमधाम से विश्व मूलनिवासी दिवस की जगह जगह कार्यक्रम किये गए और भारी मात्रा में रैली निकाली गई जिसमे भारी मात्रा में महिला पुरुष रैली में शामिल हुए कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी दूर दूर से आये ग्रामीण अपने अपने घर की ओर जा रही थे पर स्थानीय पुलिस विभाग की लापरवाही व्यवस्था के चलते नगर में भारी वाहनों में रोक न लगाते हुए आवागमन जारी रहा जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई वही आक्रोशित जनता ने थाना के सामने सड़क जाम कर दिया मौके में एस डी एम राजस्व ओर अनुविभागीय पुलिस ने गुस्साये जनता को समझाइश दी रहे है मौके में पुलिस अधीक्षक भी पहुँचने की जानकारी प्राप्त हो रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post