BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला पुलिस के 550 से भी अधिक मैदानी पुलिस अमले को कल से मिलेगा साप्ताहिक अवकाश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 6, 2023

मंडला पुलिस के 550 से भी अधिक मैदानी पुलिस अमले को कल से मिलेगा साप्ताहिक अवकाश


रेवांचल टाईम्स - मंडला दिनांक 28.07.2023 को मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश द्वारा पुलिस परिवार समागम के दौरान मैदानी पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा की गई है। मध्‍य प्रदेश में सोमवार से पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।

इसके लिए सभी जिलों में रोस्टर सिस्टम बनाया जाकर लागू करने हेतु निर्देशित किया गया है। 


पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में कार्यरत मैदानी अमले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था करते हुए रोटेशन प्लान तैयार किया गया हैं। यह थानों में इस प्रकार तैयार किया गया है, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध हो। साथ ही पर्याप्त महिला पुलिस बल भी थानों में उपस्थित रहे ताकि पीड़िताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

          उक्त साप्ताहिक अवकाश का फायदा मंडला जिले के 16 थाना एवं हाइवे चौकी सहित 09 चौकियों में पदस्थ 550 से भी अधिक मैदानी अमले के पुलिस कर्मियों को मिलेगा।

No comments:

Post a Comment