BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला पुलिस द्वारा संपूर्ण जिले में विशेष जागरूकता अभियान "अभिमन्यु-2" चलाया जा रहा है , जागरूकता अभियान "अभिमन्यु-2" दिनांक 01 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 6, 2023

मंडला पुलिस द्वारा संपूर्ण जिले में विशेष जागरूकता अभियान "अभिमन्यु-2" चलाया जा रहा है , जागरूकता अभियान "अभिमन्यु-2" दिनांक 01 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा



रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान "अभिमन्यु-2" चलाया जा रहा हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहें अभियान अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा भी संपूर्ण जिले मे 01 अगस्त 2023 से जागरूकता अभियान "अभिमन्यु-2"  चलाया जा रहा है, जो दिनांक 15.08.2023 तक चलेगा। 

चलाए जा रहें अभियान के तहत:-

महिलाओं/बालिकाओं का समाज मे सम्मान हेतु बाल्यकाल से ही पुरूषों में लैंगिग समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत किया जाना


महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना जाग्रत की जाकर महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना, शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी दी जाकर उनके दुष्परिणाम से अवगत कराना


अभिभावकों को समय-समय पर बालकों के क्रियाकलापों का आकलन किया जाकर उनके किये जाने वाले कार्यो के सकारात्मक एवं दुष्परिणामों से अवगत कराना


प्रारंभिक अवस्था से ही महिला के प्रति सम्मान एवं आदर का दृष्टिकोण हेतु प्रोत्साहन


युवा वर्ग को महिला अधिकारों के प्रति अवगत कराया जाकर महिलाओं को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता एवं उनके विचारों के प्रति सम्मानजक भाव रखने की शिक्षा पर जोर देना इत्यादि शामिल है।

 मंडला पुलिस जागरूकता अभियान के तहत स्कूल/कॉलेजो में जाकर वाद-विवाद प्रतितयोगिता, संगोष्ठी, प्रश्नावली हल करवाना, समूह चर्चा इत्यादि का आयोजन किया जा रहा हैं। 

जागरूकता अभियान "अभिमन्यु-2" के तहत आज दिनांक 05.08.2023 को अनुविभागीय मंडला अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस की टीम जिसमें थाना प्रभारी कोतवाली जसवंत सिंह राजपुत, उप निरीक्षक हरछठ ठाकुर, सउनि गुलजार मार्को, दिपीका सनोडिया एवं पुलिस टीम द्वारा रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में छात्र/छात्राओं को अभिमन्यु अभियान अंतर्गत जागरूक किया गया व ऑपरेशन अभिमन्यु 2 के तहत शपथ दिलवाई गई। साथ ही पुलिस द्वारा महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, helpline number 100/112 , साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं साइबर क्राइम की जानकारी दी गई।

इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य व व्याख्याता भी उपस्थित रहें।


महिला थाना मंडला द्वारा अभिमन्यु अभियान अंतर्गत किए गए कार्यक्रम का आयोजन


महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा रपटाघाट एवं भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंचे जहां अभिमन्यु अभिमान के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया गया इस दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट का वितरण भी किया गया।

No comments:

Post a Comment