BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रेस वार्ता कर अभाविप नैनपुर ने दी जानकारी 21 अगस्त से एम.एस.सी. संकाय के लिए पुनः प्रारंभ होगा स्थगित आंदोलन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 20, 2023

प्रेस वार्ता कर अभाविप नैनपुर ने दी जानकारी 21 अगस्त से एम.एस.सी. संकाय के लिए पुनः प्रारंभ होगा स्थगित आंदोलन



रेवांचल टाईम्स - मंडला नैनपुर में प्रेस वार्ता कर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण (छोटे) ठाकुर व नगर मंत्री अंजलि साहू द्वारा बताया गया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो समय - समय पर विद्यार्थियों की परेशानी को सुधार करने आगे आता है। विषय अंतर्गत लेख है कि शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में विगत 20 वर्षों से MSC संकाय प्रारंभ करने एवं MA संकाय के अन्य विषय प्रारंभ करने के लिए मांगे उठ रही है। जिस हेतु आनेको बार कॉलेज प्रशासन,नगर प्रशासन,जिला प्रशासन,म.प्र. शासन प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जब मार्च माह में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया 7 दिन पस्चात जब विधायक व सांसद महोदय का पुतला दहन किया जाना था तब दोनो सम्मानीय महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही M.Sc. सांकाय प्रारंभ किया जाएगा परन्तु विधायक एवं सांसद महोदय यह बात भूल गए ओर 4 माह बाद आज दिनांक तक कोई भी सूचना ABVP को नही दि गई। विधायक महोदय द्वारा 1 माह का समय मांगा गया सांसद महोदय द्वारा बोला गया कि जल्द ही प्रारंभ करवाते हैं। लगातार 20 वर्षो से मंडला जिले के विधायक व सांसद महोदय द्वारा विद्यार्थियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और नगर की जनता और विद्यार्थियों को आश्वासन देकर शांत बैठा दिया जाता है। विद्यार्थियो को बैठा के मिलता क्या है..... सभी माननीय के लोगो तक तो खबर पहुंच चुकी होगी.... क्या वे कोई पहल नहीं कर सकते....बैठने के बाद आश्वासन देने आ जाते या कोई फोन में बात कर लेता है केवल औपचारिकता के लिए। अंततः सभी चीजे विधायक एवं सांसद महोदय की नाकामयाबी को दर्शाती है जिसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनपुर द्वारा पुनः एक जन आंदोलन के रूप में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन प्रारंभ कर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पुनः प्रारंभ किया जाएगा। आंदोलन दिनांक 21 अगस्त 2023 दिन सोमवार से बाजार में हस्ताक्षर अभियान से प्रारंभ होगा। आंदोलन तब तक नही रुकेगा जब तक महाविद्यालय में एम.एस.सी. संकाय प्रारंभ न हो। प्रेस वार्ता में नगर सहमंत्री मनीष ठाकुर व नितेश साहू,नगर कार्यालय मंत्री सुजल ठाकुर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment