BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
12 बोर कट्टे एवं आरोपी के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ने 12 बोर कट्टा लिये घुम रहें आरोपी को किया गिरफ्तार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 30, 2023

12 बोर कट्टे एवं आरोपी के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ने 12 बोर कट्टा लिये घुम रहें आरोपी को किया गिरफ्तार...



 रेवांचल टाईम्स - मंडला, पुलिस अधीक्षक मण्डला द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों का समीक्षा हेतु मिटिंग का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखने एवं अवैध गतिविधियों में सलिंप्त बदमाशो के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही करने व अवैध गतिविधियों में लिप्तता संबंधित  किसी भी प्रकार की प्राप्त सूचना पर तत्काल एक्शन हेतु निर्देशित किये गये है। 

 

जानकारी के अनुसार दिनांक 29/08/2023 को थाना कोतवाली पुलिस टीम को ड्यूटी के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों से अवगत कराते हुए सूचना की तस्दीक हेतु बताये स्थान पीपलघाट, स्वामी सीताराम वार्ड पहुँच मुखबिर के बताये अनुसार एक व्यक्ति पीपल घाट में बड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको गवाह तथा स्टाफ की मदद से पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम विशाल उर्फ आई बैगा पिता रामकुमार उम्र 27 साल निवासी लाल बहादूर शास्त्री वार्ड मंडला बताया जिसकी तलाशी लेने पर एक लोहे का 12 बोर का कट्टा तथा एक कारतूस मिला। कट्टा तथा कारतूस रखने के संबंध में दस्तावेज का नही होना बताया। आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध का पाया जाने से उक्त कट्टा एवं कारतूस जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी की पूर्व में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता रही हैं एवं आरोपी के विरुद्ध एक से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। 


     वही उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान, सउनि भूमेश्वर वामनकर, आर अमित गरयार एवं आर रमेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment