रेवांचल टाईम्स - मंडला। बीते दिनों 30 जून 2023 को बहुजन समाज पार्टी की, बहुजन राज अधिकार यात्रा जिला मुख्यालय मंडला पहुंची। मंडला के कार्य कर्ताओं ने यात्रा का स्वागत कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा में माल्यार्पण के बाद रानी दुर्गावती स्मारक स्थल में माल्यार्पण कर गौंडी पब्लिक हाल मंडला में आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बसपा के प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर रमाकांत पिप्पल ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए व बहुजन राज अधिकार यात्रा का उद्देश बताया। बाल किशन चौधरी प्रदेश प्रभारी बसपा ने सभा को संबोधित करते हुए वोट के अधिकार को समझाया एवं वोट की ताकत से अपना राज लाने की बात कही। उन्होंने आगे कहा की वोट हमारा राज, तुम्हारा नहीं चलेगा, नहीं चलेगा। आगामी चुनाव को लेकर बीते दिनों बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रमाकांत पिप्पल व उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं की बहुजन राज अधिकार यात्रा मंडला पहुंच कर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर रमाकांत पिप्पल के द्वारा कांग्रेस और भाजपा पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की ऐ दोनों पार्टियां के करनी और कथनी में अंतर है। ऐ दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप करते हैं और बंद पर्दे के पीछे एक साथ बैठते हैं। श्री पिप्पल ने मुख्य रूप से भाजपा पार्टी पर निशाना साधते हुए हुए कहां की भाजपा के शासन काल में गरीबों के साथ शोषण, अत्याचार, बलात्कार जैसी कृत्य हुए हैं। दलितों की बेटियों के साथ बलात्कार, हत्या जैसी घटनाएं कारित हुए हैं।
आयुष्मान कार्ड में हो रहा भ्रष्टाचार
श्री पिप्पल ने कहा की भाजपा के शासन में केन्द्र सरकार द्वार
चलाई जा रही आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत गरीबों को 05 लाख का इलाज मुफ्त में किया जाता है। लेकिन मुफ्त की आड़ में बड़े लोगों की तिज़ोरी भर रही हैं। आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत 05 लाख का मुफ्त इलाज करने का निजी अस्पताल में बड़े-बड़े बोर्ड बैनर लगे होते हैं। आयुष्मान कार्ड बीमार व्यक्तियों को निजी अस्पतालों में लाने के लिए दलाल लगे होते हैं। छोटी सी बीमारी होने पर कई तरह के टेस्ट दर्शाकर लाखों रुपए की बिल लगा दिए जाते हैं। इसी तरह लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह दिया जा रहा है इसकी एवज में भाजपा सरकार को उनको रोजगार देना था जो नहीं दिया गया और बोट की राजनीति की जा रही है। श्री पीप्पल ने कहा की बहुजन समाज पार्टी की बहुजन राज अधिकार यात्रा लोगों को जागरूक करने का मुख्य उद्देश्य है।
निर्माण कार्यों में जमकर चल रहा है भ्रष्टाचार
प्रदेश अध्यक्ष श्री पिप्पल ने आगे कहा कि भाजपा और कांग्रेस के कार्यकाल में निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी बानगी प्रदेश के धरातल में देखा जा सकता है। अंग्रेजों के जमाने के बने बड़े-बड़े पुल आज भी यथास्थिति में खड़े हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के कार्यकाल में बने बड़े-बड़े नऐ पुल, ब्रिज कैसे धराशाई हो रहे हैं। इसी तरह बिजली और रेल के अलावा बड़ी-बड़ी योजनाओं को भी प्राइवेट कंपनियों के हाथों में सौंपा गया हैं। मंडला जिले में भाजपा पार्टी से 06 बार सांसद रहने के बाद भी फग्गन सिंह कुलस्ते अपने जिले के लोगों के लिए ऐसी कोई बड़ी फैक्ट्री स्थापित नही कराई जिससे लोगों को रोजगार मिले, रोजगार न मिलने के कारण मंडला जिले की जनता पलायन करने को मजबूर है। मंडला जिले की मनेरी क्षेत्र में अनेक प्रकार के उद्योग लगाए गए हैं लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार ना देकर बाहरी लोगों को रोजगार दिया गया है। श्री पिप्पल ने आगे कहा कि बहुजन समाज पार्टी को जन समर्थन मिलता है तो म.प्र. में शासकीय स्कूलों को ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा और सुदृढ़ कर कर निःशुल्क शिक्षा हर वर्ग के लोगों को दिया जाएगा। इसके अलावा मंडला जिले में बड़े उद्योग स्थापित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। उच्च शिक्षा और उन्नत स्वास्थ्य के साथ- साथ बिजली, सड़क, पानी पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।
मध्यप्रदेश में पूरी सीटों पर लड़ेगी बहुजन समाज पार्टी
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री पिप्पल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा की बहुजन राज अधिकार यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर बसपा के समर्थन में लाने का उद्देश्य और इसी के साथ-साथ म.प्र. में पूरी सीटों पर बहुजन समाज पार्टी अपने प्रत्याशी को उतारेगी और म.प्र. में जहां भी उनकी यात्रा गुजर रही है गरीबों के अलावा सभी वर्गों का बसपा को समर्थन मिल रहा है। श्री पिप्पल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के समर्थन के बगैर म.प्र. में सरकार बन ही नहीं सकती।
प्रदेश में हो रहे गरीबों असहाय बेरोजगारों महिलाओं के विरुद्ध शोषण एवं अत्याचार के मामले निरंतर बढ़ रहें हैं। तरह-तरह के हथकंडे अपना कर कानून की धज्जियां उड़ाते हुए गैर संवैधानिक तरीकों से बेगुनाहों गरीबों एवं कमजोर तबके के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है, जिन्हें न्याय नहीं मिल रहा है और गुनहगार खुलेआम घूम रहे हैं। म.प्र.में भू-माफिया, खनन माफियाओं का कारोबार बेलगाम चल रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में खुलेआम सट्टा , शराब का अवैध काम कालाबाजारी जमाखोरी का कारोबार जमकर चल रहा है। उसी का नतीजा है कि टमाटर के दाम 100 रुपया से 160 रुपया किलो बिक रहा है, इसके अलावा सभी सब्जियों के भी दाम आसमान छू रहें हैं। दाल, चावल के रेट भी आसमान छू रहे हैं। गरीब आदमी और गरीब हो रहा है और धन्ना सेठ दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं।
सरकारी मिशनरी का दुरुपयोग कर सत्ता में आसीन लोगों के संरक्षण में यह सब कुछ हो रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कानून का राज स्थापित करने एवं संविधान को पूर्ण रूप से लागू कराने के लिए 2023 के विधानसभा के आम चुनाव में बसपा की सरकार म.प्र. में बनानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2023 विधानसभा के आम चुनाव में बसपा के बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि यदि हम म.प्र. में सत्ता में आते हैं तो (ओबीसी) अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए 27 परसेंट रिजर्वेशन बहाल किया जाएगा, बहन बेटियों की सुरक्षा एवं उनके हक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रभाव शील एवं कल्याणकारी योजना बनाकर प्रत्येक नागरिकों को लाभ दिलाया जाएगा, युवा, बेरोजगारों को रोजगार एवं ठोस शिक्षा नीति बनाकर अच्छी व निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करेंगे जिससे बच्चों में शिक्षा का स्तर पहली क्लास से ही मजबूत हो सके एवं आगे चलकर वहीं बच्चे जब युवावस्था में पहुंचेंगे तो अच्छे इंसान बन कर समाज एवं देश को अपना योगदान दे सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी संपत्तियों को सरकार द्वारा सरकारी विभागों को प्राइवेट किया जा रहा है। इसकी शुरुआत कांग्रेस शासन में मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह के द्वारा की गई। उन्होंने अपने शासन काल में म.प्र. में राज परिवहन को समाप्त किया और प्राइवेटाइजेशन लागू किया। आज वही म.प्र. राज परिवहन की बस स्टैंडों की जमीनें भाजपा सरकार में बेची जा रही है। प्रदेश को कांग्रेस बीजेपी ने मिलकर 100 साल पीछे ढकेल दिया है। कई हजार करोड़ का पहले कांग्रेस और अब भाजपा सरकार ने म.प्र. के लोगों को कर्जदार बना दिया,
इसलिए आप लोग अपने वोट की ताकत को समझें और अपनी एक मात्र पार्टी बहुजन समाज पार्टी के संगठन में शामिल होकर सेक्टर एवं बूथ कमेटियों को मजबूत बना कर 2023 में विधानसभा के आम चुनाव में बसपा सरकार बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में इंदर सिंह उईके जिला प्रभारी मंडला, उत्तम जाटव जिला प्रभारी मंडला, उदय चौधरी जिलाध्यक्ष मंडला, शिवचरण उइके जिला उपाध्यक्ष मंडला, आर.के. चौधरी, सुरेन्द्र चौधर, एंड राकेश चौधरी, अभिषेक भांडे, सुंदर कुम्हरे जनपद सदस्य बिछिया, जगन्नाथ नंदा विधानसभा प्रभारी बिछिया, चमन चौधरी विधानसभा अध्यक्ष निवास, मुलायम सिंह देसिया, टेकचंद देशराज, एवं जिले की तीनों विधान सभाओं के ग्रामीण अंचलों से आए सैकड़ों समर्थक एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहें।



No comments:
Post a Comment