मण्डला 2 जुलाई 2023
कूड़ामैली, नारायणगंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बच्चों से आत्मीय चर्चा करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में फीडबैक लिया। उन्हांेने बच्चों से पूछा- स्कूल जाते हो या नहीं ? पुस्तकें और गणवेश मिले या नहीं ? स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाया गया नहीं ? शिक्षक समय पर आते हैं या नहीं ? मध्यान्ह भोजन मिलता है या नहीं ? कलेक्टर ने बच्चों को नियमित स्कूल जाने की समझाईश देते हुए उन्हें स्नेहस्वरूप चॉकलेट एवं बिस्किट दिए।

No comments:
Post a Comment