BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बूथ संमेलन में शामिल हुए पूर्व विधायक कुलस्ते... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 4, 2023

बूथ संमेलन में शामिल हुए पूर्व विधायक कुलस्ते...



रेवांचल टाईम्स - मंडला कार्यकर्ताओ में ऊर्जा भरने हेतु भारतीय जन्ता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में बूथ संमेलन कार्यक्रम चलाया जारहा है जिसमें बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हो रहें है। आज इसी तारमत्म्य में बीजाडांडी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का संमेलन ग्राम पंचायत भवन बीजाडांडी में रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के पितृपुरुष एवं माँ भारतीय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। संमेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते ने भाजपा कार्यकर्ताओ ऊर्जा भरते हुए कहा आप पार्टी की रीड की हड्डी है बूथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर चुनाव का पूरा दारोमदार होता है। आगामी चुनाव में भी आप लोगो की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले है आप लोग अभी भारतीय जन्ता पार्टी को जिताने में लग जाओ। अगर आप लोग अभी से सक्रीय हो गये और भाजपा सरकार द्वारा चलाई जारही जनकल्याण कारी योजनाओं गाँव गाँव व घर घर जाकर बताएं कि भाजपा सरकार से ज्यादा हितैसी आप लोगो का कोई नही है। साथ ही कहा हमारी सरकार किसानों से लेकर युवाओं एवं महिलाओं के लिए जन कल्याण कारी योजना चला रही है। पिछली बार कुछ माह के लिए कांग्रेस सत्ता में आई थी और इन्होंने हमारे द्वारा चलाई जारही बहुत सी योजनाएं बंद करदी थी लेकिन जैसे पुनः भाजपा सत्ता में आई हमने सभी योजनाएं फिर चालू करदी थी। इस लिए आप सभी अभी से मेहनत करें और कांग्रेस को हमेशा के लिए सत्ता से बाहर करदें। वही इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामचंद्र यादव, महामंत्री मिश्री यादव, अजीत श्रीवास्तव, भागवत गौठरिया, डुमारीलाल कुम्हरे, एनके शर्मा, भगवानदास बैरागी, धनराज बरकड़े सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहें।



No comments:

Post a Comment