शाला कक्ष के मरम्मत कार्य के नाम पर खोल दिया छप्पर,नही हो रही मरम्मत रानी अवंतीबाई स्कूल का मरम्मता कार्य बना उपहास का विषय खुले भवन से कन्या स्कूल मे हो सकता सामाजिक तत्वों का प्रवेश -शाला प्रबंधन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, July 15, 2023

शाला कक्ष के मरम्मत कार्य के नाम पर खोल दिया छप्पर,नही हो रही मरम्मत रानी अवंतीबाई स्कूल का मरम्मता कार्य बना उपहास का विषय खुले भवन से कन्या स्कूल मे हो सकता सामाजिक तत्वों का प्रवेश -शाला प्रबंधन


रेवांचल टाईम्स - मण्डला शासकीय रानी अवंतीबाई उच्चतर माध्यमिक  विद्यालय जो अपने आप मे प्राचीन विद्यालय माना जाता है।  प्राप्त जानकारी अनुसार  स्कूल भवन सन् 1882 का है इसमें लगभग 1928 से कक्षाएं संचालित हो रहीं हैं। चूंकि यह कन्या विद्यालय  होने के कारण यहां पर छात्राएं अध्ययन कर रही हैं।

 विद्यालय मे छात्राओं की दर्ज संख्या हजार के ऊपर होने से  दर्ज संख्या होने के कारण अध्यापन कार्य के लिए बैठक व्यवस्था में भारी समस्या होती है।  शाला प्रबंधन द्वारा निवेदन पर तत्कालीन कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह द्वारा नगरपालिका को निर्देश दिये थे की उक्त कक्ष का मरम्मत कार्य जल्द कराया जाये। कलेक्टर के आदेशों का पालन कर नगरपालिका द्वारा आननफानन मे कार्य प्रारंभ कर छप्पर खिड़की खोलकर काम तो प्रारंभ कर दिया पर कुछ ही दिनों मे वह काम नगरपालिका द्वारा बंद कर दिया, आज लगभग एक बर्ष  से ज्यादा समय हो गयाय अभी भी काम बंद है। अधिक समय होने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं कराया जा रहा जबकि प्रबंधन द्वारा नगरपालिका सीएमओ से अनेकों बार मरम्मत कार्य पूरा करने को कहें जाने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे आज वह कक्ष खण्ड हर हालत में दिखाई दे रहा है।

           शाला प्रबंधन से पूछे जाने पर बताया गया कि इस विद्यालय मे सभी छात्राएं अध्ययन रत है और इस जर्जर भवन की खिड़की छप्पर न होने के कारण कभी भी शाला मे असामाजिक तत्वों का प्रवेश या चोरी आदि हो सकती है चूकी मेन गेट तो बंद कर दिया जाता पर यहां से ऐसे तत्व घुसने मे सफल हो सकते हैं। आगे बताया की समय विगत सत्र मे विद्यालय के एक कार्यक्रम मे आये नगरपालिका अध्यक्ष से निवेदन किया गया तथा उनके द्वारा आश्वासन देने के बावजूद कार्य नही कराया गया।

           वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नगरपालिका द्वारा बिना टीएस कराये ही भवन का छप्पर, खिड़की खोल दी गयी, निकाला सामान कहां हैं किसी को ज्ञात नही है। जब भवन मरम्मत नही कराया जाना तो उसे क्यों तोड़ा गया ? जिससे आज विद्यालय मे समस्या बन गयी और उक्त भवन खण्ड हर मे तब्दील होते जा रहा है।

              

इनका कहना है-

     विद्यालय के जर्जर कक्ष की छप्पर और खिड़की खुली होने से कक्ष जर्जर तो हो ही रहा है साथ ही विद्यालय मे चोरी, असामाजिक तत्वों का भी खतरा बना गया है।

                                जय लक्ष्मी सोनी

                                     प्राचार्या

 शासकीय रानी अवंतीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मण्डला।


मैंने संबंधित शाखा को निर्देशित किया है कि उक्त मरम्मत कार्य की प्रक्रिया मे जल्द पूर्ण कर मरम्मत कार्य कराया जाये। 

                               विनोद कछवाहा 

                                      अध्यक्ष 

                             नगरपालिका, मण्डला।

No comments:

Post a Comment