आम आदमी पार्टी की बैठक सम्पन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, July 12, 2023

आम आदमी पार्टी की बैठक सम्पन्न



दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला।जिला सोशल मीडिया प्रभारी महेश भलावी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सेंट्रल टीम के निर्देशानुसार गांव/नगर कमेटी बनाने के लिए पूरे प्रदेश मे  बैठक चल रही हैं, इसी कड़ी मे आज मंडला जिले के बीजाडांडी ब्लॉक में बैठक आयोजन की गई । जिसमे लोकसभा सचिव अरविन्द परस्ते द्वारा पार्टी की अति महत्वपूर्ण एक्टिविटी वार्ड, ग्राम समिति बनाने का अभियान चालू हो चुका है। जिसका सेन्ट्रल टीम की तरफ मॉनिटरिंग का कार्य  चालू हो गया। आज से आप सभी पार्टी के क्रांतिकारी साथियों मुख्यता ब्लॉक प्रभारी/ब्लॉक अध्यक्ष, सर्कल प्रभारी और इन एरिया में रहने वाले पार्टी के सभी पदाधिकारी प्रदेश, लोकसभा, जिला, समस्त विंग, सभी कार्यकर्ताओं के साथ सभी को मिल कर पार्टी के इस महत्वपूर्ण एक्टिविटी में डोर टू डोर तक जाना है और वार्ड/ग्राम समित को ब्लॉक की बैठको में बताए तय मानकों के हिसाब से वार्ड समितियां बना कर पार्टी को मजबूत बनाना है।इसी गतिविधि को लेकर आज  सभी पदाधिकारियों को डोर टू डोर जाकर 11 सदस्य कमेटी की जानकारी देते हुए, गठित समिति के सभी सदस्यों के व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करने की बात की जानकारी दी गई। एक, दो दिन के अंदर डोर टू डोर का मटेरियल सभी ब्लॉकों में उपलब्ध करा दिए जाएंगे इसकी जानकारी भी आज के ट्रेनिंग में दी गई। यह रहे उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी सहनाज परस्ते ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद परते जिला युवा मोर्चा सचिव सुल्तान यादव दुर्गेश मरावी  रोहित मार्को जफर मंसूरी सेमू परस्ते ,मोतीराम कुशराम,सुदन वरकडे,नीरज भलावी ,अजय यादव ,महेश भलावी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment