मंडला जिले में दो घटनाओं से जनता में सनसनी फैली जादू-टोने के शक में धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है। पहाड़ में मिला महिला का सर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, July 14, 2023

मंडला जिले में दो घटनाओं से जनता में सनसनी फैली जादू-टोने के शक में धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है। पहाड़ में मिला महिला का सर






बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोको हर्राभाट हालोंन नदी पर बने पुल के नीचे एक आज्ञात व्यक्ति का मिला शव

रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में अलग अलग जगह में दो लोगो की मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। जहाँ घुघरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवाह के बहेराटोला के पहाड़ के उपर बने एक खेत में शाम के समय एक महिला का धड़ मिला है। जिसका सिर गायब है। वही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सलवाह चौकी पुलिस को दी जानकारी मिलते ही राजेन्द्र हरदहा चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुचें है। राजेन्द्र हरदहा चौकी प्रभारी ने बताया की भद्दो बाई पति लालू उम्र 45 का धड़ मिला है। जिसका सिर गायब है। पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन सिर अभी तक नहीं मिला। पुलिस के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या किया है। सिर की खोज की जारही है। फ़िलहाल सलवाह चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाच में जुटी।


जादू-टोने के शक में धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है।

जिले में एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जादू-टोने के शक में धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है। विकासखंड घुघरी थाना घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवाह के बहेराटोला स्थित एक पहाड़ी के खेत में गुरूवार की दोपहर के लगभग 3 बजे एक महिला का धड़ मिला था। जिसका सिर धड़ से गायब है। सिर काट कर ले गए हत्यारे जैसे ही बिना सिर के धड़ को जब ग्रामीणों ने देखा, इसकी जानकारी तत्काल सलवाह चौकी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही सलहवाह चौकी प्रभारी राजेन्द्र हरदहा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुचें। जाच के दौरान संदेह के आधार पर मृतका के पड़ोसी गुनेठी धुर्वे उम्र (50) पिता हम्मीलाल धुर्वे को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की और आरोपी के निशानदेही पर कटा सिर बरामद किया गया है। सलहवाह चौकी प्रभारी राजेन्द्र हरदहा ने बताया कि आरोपी गुनेठी धुर्वे उस महिला को डायन मानता था। जिसकी वजह से परिवार में हमेशा समस्या आती है यह सोच रख कर, मौका पाकर आरोपी गुनेठी धुर्वे ने कुल्हाड़ी से महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर को दूर छिपा दिया था फ़िलहाल पुलिस ने महिला का सिर बरामद कर आरोपी गुनेठी धुर्वे को गिरफ्तार किया है।


बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोको हर्राभाट हालोंन नदी पर बने पुल के नीचे एक आज्ञात व्यक्ति का मिला शव..



जानकरी अनुसार बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोको हर्राभाट हालोंन नदी पर बने पुल के नीचे एक आज्ञात व्यक्ति का शव को देखा गया जिससे आस पास के गावों में लोगों में डर का माहौल है जिसकी जानकरी ग्राम वासियों ने बिछिया थाना में दी गई जानकारी मिलते ही बिछिया थाना प्रभारी खेमे सिंह प्रद्रो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे कर शव को आपने कब्जे में लिया अज्ञात पुरुष का शव लगभग करीब 35-37 वर्ष का बताया जा रहा है जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई पुलिस मामले की जांच में जुटी।

No comments:

Post a Comment