BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्कूलों में खाना बनाना छोड़ रहे सहायता समूह, समय पर भुगतान नहीं होना एवं कम पैसा मिलना बना विशेष कारण.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 9, 2023

स्कूलों में खाना बनाना छोड़ रहे सहायता समूह, समय पर भुगतान नहीं होना एवं कम पैसा मिलना बना विशेष कारण....

 


रेवांचल टाईम्स - मंडला, मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले में सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले स्व सहायता समूह सरकार की नीतियों के कारण खाना बनाना छोड़ रहे हैं इस संबंध में जानकारी मिली है कि कम राशि शासन द्वारा दी जा रही है इसके साथ ही समय पर प्रतिमाह भुगतान नहीं किया जा रहा है ना तो राशि दी जा रही है ना राशन दिया जा रहा है इस समय प्रधानमंत्री पोषण आहार कार्यक्रम संचालित करने वाले स्व सहायता समूह सरकार से बेहद नाराज हैं और इसी नाराजगी के कारण स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाना छोड़ रहे हैं मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम स्कूलों में जैसे तैसे संचालित हो रहा है क्योंकि सरकार समय पर भुगतान नहीं कर पा रही है जना अपेक्षा है शीघ्र पिछले शिक्षा सत्र का पैसा व राशन दिया जाए एवं वर्तमान शिक्षा सत्र की राशि एवं राशन प्रदान करने की परिणाम कार्य कार्यवाही शासन प्रशासन द्वारा शीघ्र की जावे।

No comments:

Post a Comment