Breaking

revanchal times new

इन 5 वजहों से बढ़ता है बैली फैट, अपनाएं ये हेल्दी लाइफस्टाइल और रहे फीट



बदलते दौर में लोग अपने आप को फिट रखना चाहता है. लेकिन इस भाग दौड़ भरे जीवन ऐसा करना काफी मुश्किल होता है. लोग फिट रहने के जिम ज्वाइन कर लेते हैं लेकिन समय की कमी की वजह से कुछ ही दिनों में छोड़ना पड़ जाता है. लड़के हो या लड़की सभी बैली फैट को कम करना चाहते हैं जिससे वो सुंदर दिख सकें. लेकिन बैली फैट कम करना आसान काम नहीं है. इसके लिए नियमित रूप से कुछ नियमों को अपने जीवन में शामिल करना पड़ता है. इसके साथ ये भी जानना जरूरी होता है कि बैली फैट होता कैसे है.

बैली फैट बढ़ने के 5 कारण

खराब खानपान

1. पेट निकलने का सबसे प्रमुख कारण है खराब खानपान भी है. मीठी चीजें, तली- भुनी चीजों से दूर रहना शामिल है. इन चीजों में कार्ब्स पाया जाता जो फैट को बढ़ाने का काम करता है.

शराब पीना

2. शराब पीने से भी पेट निकलता है. ज्यादा शराब पीना लीवर के लिए खतरनाक होता है. इससे सूजन बढ़ जाता है जिसकी वजह से शरीर में कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती है. परुषों के तोंद निकलने का एक ये भी कारण है.

स्मोकिंग

3. कई शोध में पता चला है कि पेट की चर्बी का स्मोकिंग से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन बैली फैट के लिए एक ये भी कारण है. यही कारण है कि लोगों को स्मोकिंग से बचना चाहिए.

तनाव में रहना

4. तनाव को नियंत्रण करने के लिए कार्टिसोल हार्मोन का रोल बहुत है. जब हम चिंता में होते हैं तो शरीर से कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है, जिससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और पेट निकल जाता है.

खराब नींद

पेट निकलने के लिए सही से नींद का पूरा न होना भी शामिल है. खराब नींद पेट निकलने के लिए जिम्मेदार माना जाता है. एक स्वस्थ्य व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new