दस्तक अभियान में 5 साल तक के बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण व उपचार किया जायेगा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, July 10, 2023

दस्तक अभियान में 5 साल तक के बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण व उपचार किया जायेगा



रेवांचल टाईम्स - मंडला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० श्री नाथ सिंह ने जानकारी दी कि सघन दस्त रोग पखवाड़ा एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक जिले में अभियान चलाया जायेगा। इसके अंतर्गत 0 से 5 साल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, बीमारियों की पहचान, जांच, उपचार एवं रेफरल सेवाएं दस्तक दल द्वारा प्रदान की जायेगी।


11 प्रकार की सेवाएं दी जायेगी :-

सर्वे कर ड्यू लिस्ट लाईन लिस्टिंग कर दस्तक दल घर-घर जाकर सेवायें 0 से 5 पांच साल तक के बच्चों में बाल्यकालीन बीमारियां जैसे गंभीर एनीमिया बच्चों का इलाज हीमोग्लोबिन की जांच गंभीर कुपोषण के बच्चों को एनआरसी में नर्ती एवं एसएनसीयू एवं एनआरसी से छुट्टी से प्राप्त बच्चों की जांच एवं फालोअप करना, आयु अनुसार 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए अनुपूरक देना, रेफरल समस्त 11 प्रकार की सेवायें प्रदान की जावेगी दस्तक दल घर-घर जाकर चैकलिस्ट अनुसार जानकारी सुपरवाईजर के पर्यवेक्षण रिर्पोटिंग समय सीमा में करना।


ड्यू लिस्ट अनुसार सेवायें एवं प्रचार-प्रसार :- 0 से 5 साल तक के बच्चों की ड्यू लिस्ट लाईन लिस्टिंग कर दस्तक दल घर-घर जाकर सेवाएं प्रदान करेंगें और गेरू से निशान लगाएंगे। सामुदायिक बैठक नारे लेखन, पोस्टर पंपलेट, बैनर, रैली, मुनादी, प्रभावशाली व्यक्ति, सहयोगी विभागों का सहयोग लेकर समस्त संस्थाओं में ओआरएस कार्नर बनाना प्रचार-प्रसार सामग्री का प्रदर्शन करेंगे व अभियान के प्रति वातावरण निर्मित करेंगे।


समुदाय एवं संस्था आधारित गतिविधि :- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी सघन दस्त रोग नियंत्रण पखवाडा

की समुदायिक आधारित संस्थागत आधारित गतिविधि आयोजित करना सभी संस्थाओं में ओआरएस कार्नर बनाना, जिंक की गोली आयु अनुसार वितरण की जायेगी। समस्त संस्था प्रभारी दस्तक दल को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्यसीमा बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाया जाना है।


शत-प्रतिशत उपलब्धि अनिवार्य :-


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी संस्था प्रभारियों को निर्देश दिए है कि सघन दस्त रोग नियंत्रण पखवाडा में उपलब्धि शत-प्रतिशत हासिल की जायें प्रशिक्षण सामग्री की 1 उपलब्धता प्रचार-प्रसार सही स्थान पर प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित करें। उपरोक्त समाचार सभी समाचार पत्रों में प्रसारित करने का कष्ट करें।

No comments:

Post a Comment