BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कटनी जिले की पारेषण क्षमता को मिली सुदृढ़ता: औद्योगिक क्षेत्रों को भी होगा लाभ, एम पी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया बरही में 50 एम व्ही ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 8, 2023

कटनी जिले की पारेषण क्षमता को मिली सुदृढ़ता: औद्योगिक क्षेत्रों को भी होगा लाभ, एम पी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया बरही में 50 एम व्ही ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर



 दैनिक रेवांचल टाइम्स - जबलपुर एम पी ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) नेे कटनी जिले के 132 के व्ही सबस्टेशन बरही की ट्रांसफारमेशन क्षमता में बढ़ोत्तरी करते हुए एक 50 एम व्ही ए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि 6.4 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस पावर ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति प्रारंभ हो जाने से कटनी जिले की पारेषण क्षमता सुदृढ़ हुई है। जिससे बरही व लगे हुए जिले उमरिया के अमरपुर और भरेवा की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों सहित 110 गांवों के तकरीबन 63,300 कृषि एवं घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा। अब उन्हें भरोसेमंद उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई समुचित वोल्टेज पर मिलेगी ,साथ ही विद्युत आपूर्ति के लिए अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। 132 के व्ही सबस्टेशन बरही से शहरी क्षेत्र के साथ गौरतलाई, कुंआ, खितौली, पिपरिया तथा उमरिया जिले के अमरपुर और भरेवा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अति आवश्यक इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत करने के लिए एम पी ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है। 33 के व्ही के 04 फीडरों से होती है विद्युत आपूर्ति

एम पी ट्रांसको के  कार्यपालन अभियंता आर के गुप्ता ने बताया कि 132 के व्ही सबस्टेशन बरही से एम पी ट्रांसको 33 के व्ही के 04 फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति करती है। इस नये 50 एम व्ही ए ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से बरही सबस्टेशन की ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 90 एम व्ही ए की हो गई है। कटनी जिले में ट्रांसमिशन कंपनी अपने 400/220 के व्ही के एक सबस्टेशन कटनी व 132 के व्ही के पांच सबस्टेशनों कटनी, बरही, कैमोर, ढीमरखेड़ा और स्लीमनाबाद के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। अब कटनी जिले की कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 1653 एम व्ही ए की हो गई है।

No comments:

Post a Comment