BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
21 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को शाहपुरा पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 8, 2023

21 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को शाहपुरा पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार....


रेवांचल टाईम्स - डिंडौरी जिले मे दिनांक 1/10/2022 को ओमवती तेकाम पिता राम पाल उम्र 31 साल निवासी सरसा द्वारा   आनावेदक गण मेखराम साहू निवासी बरगांव व अक्षय पवार निवासी पुणे महाराष्ट्र पर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर कुल ₹2100000 ऐंठ लेने की रिपोर्ट पर अपराध धारा 420,34, ipc का पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया था जो 1 आरोपी मेखराम साहू को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था डिंडौरी पुलिस अधीक्षक  संजीव सिन्हा के  निर्देशन पर व शाहपुरा मुकेश अविन्द्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुरा अखिलेश दाहिया द्वारा टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया जो आरोपी अक्षय कुमार पिता बालासाहेब पवार उम्र 26 साल निवासी रिटायर्ड पुलिस कॉलोनी हड़पसर पुणे महाराष्ट्र को  अपराध धारा सदर में गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय शाहपुरा पेश किया गया जहां पर आरोपित को माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दहिया , स.उनि. संदीप पटेल, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, पंकज सिंह, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान की मुख्य भूमिका रही |

No comments:

Post a Comment