BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना बैच 2: जिले से 135 युवाओं का किया जाएगा चयन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 2, 2023

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना बैच 2: जिले से 135 युवाओं का किया जाएगा चयन

मण्डला 2 जुलाई 2023


                मध्यप्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजनाके बैच 2 शुभारम्भ किया गया है। यह सरकारी योजना मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए है। इस योजना के तहत हर विकासखंड में 15 और प्रदेशभर में 4695 युवाओं का चयन किया जाएगा जिसमें से 135 इंटर्न (सीएम जनसेवा मित्र) का चयन मण्डला ज़िले के लिए किया जाएगा, जो मण्डला जिले के मूल निवासी हैं जिनकों इस योजना के तहत विकास योजनाओं का कार्य अनुभव दिया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पिछले 2 वर्षाे में न्यूनतम 50 प्रतिशत से स्नातक, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण आवेदक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 2 से 10 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन वेबसाइट https://services.mp.gov.in/main/citizen/services/ui#intr/apply पर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रबनने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 8000 रूपये का स्टायपेंड दिया जायेगा। इंटर्नशिप की कार्यवधि 6 माह की होगी।

No comments:

Post a Comment