रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिले में स्थित कान्हा टाइगर रिज़र्व में द्वितीय ग्रीष्मकालीन पक्षी सर्वेक्षण दिनांक 01 जून से 04 जून, 2023 तक वाल्इडलाईफ एंड नेचर कंर्जेवेंसी, इन्दौर की संस्था के सहयोग से किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण में काफी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, अनुभव को आधार बनाते हुए देश के 13 राज्यों से 90 पक्षी विशेषज्ञ को चुना गया है।
कान्हा टाइगर रिज़र्व के क्षेत्र संचालक श्री सुनील कुमार सिंह, भा.व.से. ने बताया कि सर्वे में दो से तीन सदस्यीय टीम को टायगर रिजर्व के अलग अलग स्थान पर भेजा गया और तीन दिन में बीट के अलग-अलग स्थान पर जाकर पक्षी सर्वेक्षण कार्य करेंगे। प्रत्येक दल के साथ बीट गार्ड एवं केम्प सुरक्षा श्रमिक भी साथ में उपस्थित रहेंगे। सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की गणना एवं उनके प्राकृतिक आवास, व्यवहार में कोई बदलाव तथा पिछले सर्वेक्षण में दिखाई दिये पक्षियों से उनका आकलन करना है। इस तरह के सर्वेक्षण से विभाग को आकड़े इकट्ठा करने में सहायता मिलती है।


No comments:
Post a Comment