BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नेहरू पार्क में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने किया पौधारोपण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 5, 2023

नेहरू पार्क में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने किया पौधारोपण





 

मण्डला 5 जून 2023

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के नेहरू पार्क में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने इस दौरान बच्चों के साथ वृक्षारोपण कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ़ 5

जून ही नहीं हम सब लोगों को हर दिन पर्यावरण को बचाने के लिए समर्पित करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्हांेने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी एवं बच्चे पर्यावरण संदेश को जीवन में उतारें एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाएं। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए इसकी शुरुआत अपने घर से ही करना चाहिए। उन्होने कचरा निपटान के तरीक़ों की चर्चा करते हुए कहा कि इंदौर शहर से प्रेरणा लेते हुए मंडला शहर को भी स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए सभी संकल्प लें।

 

चित्रकला एवं वॉलपेंटिंग प्रतियोगिता हुई आयोजित

 

नेहरू पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रकला एवं वॉलपेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों से चर्चा करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने उन्हें पर्यावरण बचाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने घर, बड़े-बुज़ुर्गों को भी पृथ्वी को बचाने, पेड़ लगाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करने का संदेश दें। नेहरू पार्क में उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई गई।

No comments:

Post a Comment