BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है दुष्कर्म का आरोपी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 4, 2023

अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है दुष्कर्म का आरोपी


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला अंजनियां।युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी साकेत झारिया पिता अशोक झारिया अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।गौरतलब है कि विगत 23 मई को एक युवती ने पुलिस चौकी अंजनियां आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि साकेत झारिया द्वारा उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया गया है।युवती की शिकायत पर साकेत झारिया के विरुद्ध पुलिस चौकी अंजनियां में अपराध दर्ज किया गया था।हालांकि आरोपी साकेत को पकड़ने के लिए मामला दर्ज होने के बाद संभावित ठिकानों में पुलिस द्वारा दबिस दी गई थी परंतु अब मामला ठंडा पड़ता नजर आ रहा है।शिकायत दर्ज होने के 10 दिन से अधिक समय भी चुका है परंतु आरोपी को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।

No comments:

Post a Comment