BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एम.पी. ट्रांसको ने तैयार किये नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के लिये चार फीडर बे... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 7, 2023

एम.पी. ट्रांसको ने तैयार किये नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के लिये चार फीडर बे...


रेवांचल टाईम्स - जबलपुर। एम.पी. ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने 220 के.व्ही. सबस्टेशन चापड़ा (देवास) से नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के लिये 132 के.व्ही. के चार फीडर बे तैयार कर ऊर्जीकृत की है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि देवास जिले के बागली तहसील में क्षिप्रा और काली सिंध नदियों की परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है, इससे क्षेत्र के कृषकों को अभूतपूर्व लाभ होगा  


 इस परियोजना की माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम के चार पावर हाउसों को एम.पी. ट्रांसकों विद्युत आपूर्ति करेगी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया की माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम के लिये पंपिग स्टेशनों को 132 के.व्ही. वोल्टेज लेवल पर बिजली देने की प्राथमिकता के अनुसार यह कार्य पूरा किया गया है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम के लिये लाइन और फीडर बे के निर्माण में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुये कहा है कि क्षेत्र में सिंचाई परियोजना के लिये एम.पी. ट्रांसकों इसी तरह भविष्य में भी समय पर अपने कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखे। एवं राष्ट्र की प्रगति में अपनी सहभागिता इसी तरह जारी रखें|


 एमपी ट्रांसको  के  अधीक्षण अभियंता श्री   एस .डी .सकोरीकर ने बताया कि कंपनी जल प्रदाय सिंचाई जैसी महत्वकांक्षी परियोजना से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है|

No comments:

Post a Comment