BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्कूलों में दर्ज संख्या बढ़ाने पर कोई जोर नहीं, सरकारी स्कूलों के हाल बेहाल जैसे तैसे शुरू हुआ शिक्षा का नया सत्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 20, 2023

स्कूलों में दर्ज संख्या बढ़ाने पर कोई जोर नहीं, सरकारी स्कूलों के हाल बेहाल जैसे तैसे शुरू हुआ शिक्षा का नया सत्र



रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले में शिक्षा का नया सत्र जैसे तैसे शुरू हो पाया है तमाम तरह की अव्यवस्थाओं के बीच शिक्षा का सत्र शुरू किया गया है शासन प्रशासन के तमाम निर्देश के बाद भी अधिकांश स्कूल भवनों के रंग रोगन व मरम्मत के कार्य सहित सभी की तरह की तैयारियां नहीं हो पाई है मध्यान भोजन संचालित करने वाले स्व सहायता समूह को राशन सामग्री एवं राशि प्रदान नहीं की जा रही है सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की जनसंख्या बढ़ाने पर कोई जोर नहीं दिया जा रहा है जानकारी तो यह भी मिल रही है कि अधिकांश स्कूलों के शिक्षक सरकारी स्कूलों में दर्ज संख्या बढ़ाने पर कोई रुचि नहीं ले रहे हैं जानकारी मंडला जिले की जनपद पंचायत नैनपुर लगभग सभी स्कूलों के संबंध में मिली है जना अपेक्षा है सरकार शिक्षा के क्षेत्र में फैली सभी तरह की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें और सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या बढ़ाने पर मध्यप्रदेश के मंडला जिले में विशेष ध्यान दें

No comments:

Post a Comment