आम आदमी पार्टी ने बुधवार को मंडला में विशाल रैली-जनसंवाद किया
दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला
आम आदमी पार्टी ने बुधवार 14 जून को मंडला जिला मुख्यालय में विशाल रैली के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ जीत का बिगुल बजा दिया है।25 जून को ग्वालियर में होने जा रही महारैली में सामिल होने जिले वासियों को आमंत्रण भी दिया गया।
संगठन के मीडिया प्रभारी सहजान परस्ते ने जारी विज्ञप्ति में बताया है,कि बुधवार 14 जून को दोपहर 12 बजे कटरा से शुरु कर जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों से होते हुए बिंझिया स्थित पार्टी कार्यालय तक विशाल वाहन रैली व जनसंवाद किया गया। विशाल वाहन रैली में तीनों विधानसभाओं से उपस्थित कार्यकर्ताओं में दिखाई देने वाले जुनून से आगामी चुनावों में जीत के आसार पूरी तरह दिखाई देने लगे हैं। जिसमें मध्य प्रदेश चुनाव सह प्रभारी एवं दिल्ली विधायक श्री प्रवीण देशमुख एवं उनके सचिव विक्रम जायसवाल,केंद्रीय टीम के साथ अपनी टीम सहित आतिथ्य किये। लोकसभा अध्यक्ष पी.डी.खैरवार लोकसभा उपाध्यक्ष डी.डी कुम्हरे, लोकसभा सचिव अरविंद परस्ते, जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष,रामगोपाल यादव,जिला सचिव चंद्रगुप्त नामदेव जिला मीडिया प्रभारी श्री सहजान परस्ते ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी को गति देकर 25 जून को ग्वालियर विशाल रैली में बड़ी संख्या बल पहुंचने की अपील की है। जिला सचिव,चंद्रभान सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत जयसवाल युवा विंग अध्यक्ष श्री पटेल उपाध्यक्ष संजय रजक, ब्लॉक अध्यक्ष सी.एल सरोते,हितेंद्र सिंह, नरेंद्र परस्ते, सोमनाथ , कमलेश बट्टी क्षेत्रों सहित के कर्मठ कार्यकर्ता गण एवं बड़ी संख्या बल में सर्किल प्रभारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम आगंतुक दिल्ली विधायक प्रवीण देशमुख के स्वागत के साथ विशाल वाहन रैली सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा कटरा से प्रारंभ होकर बिंझिया तिराहा ,लाली पुर चौराहा, अंबेडकर चौक होते हुए बैगा बैगिन चौक, नेहरू स्मारक से सिविल लाइन होते हुए वापस कार्यालय में समापन किया गया। कार्यालय में समापन के दौरान सभी को धन्यवाद आभार प्रकट किया गया। परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलित कर वक्ताओं वक्ताओं ने उद्बोधन दिया। दिल्ली विधायक एवं चुनाव सह प्रभारी प्रवीण देशमुख ने अपने उद्बोधन में सभी को प्रोत्साहित कर पार्टी की रीति नीति से कार्य करने पर बल दिया।आपने जनसंवाद कर 25 जून को ग्वालियर महारैली में अधिक से अधिक संख्या बल में पहुंचने की अपील की है। इसके लिए सघन जनसंपर्क प्रारंभ करने हेतु प्रेरित भी किया। मंच का कुशल संचालन चंद्रगुप्त नामदेव द्वारा किया गया।आभार प्रदर्शन श्री एन.मरावी के द्वारा किया गया।



No comments:
Post a Comment