भारत जोड़ो अभियान का अंचिलक सम्मेलन हुआ सम्पन्न जिसमें, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो अभियान में भुआ बिछिया में हुए शामिल, भाजपा, सरकार को लेकर क्या कहा देखें वीडियो.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, June 27, 2023

भारत जोड़ो अभियान का अंचिलक सम्मेलन हुआ सम्पन्न जिसमें, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो अभियान में भुआ बिछिया में हुए शामिल, भाजपा, सरकार को लेकर क्या कहा देखें वीडियो....




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड भुआ बिछिया में भारत जोड़ो अभियान का अंचिलक सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो अभियान में शामिल होने बिछिया पहुंचे .इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो अभियान की मंशा एक ही है कि नफरत छोड़ो और भारत जोड़ो। भारत जोड़ो अभियान जो राहुल गांधी ने शुरू किया और 4000 किलोमीटर पैदल चले उसे अब हमें गांव-गांव तक पहुंचाना है ताकि नफरत को मिटाया जा सके। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 18 साल में आदिवासियों के हित में कोई काम नहीं किया। कांग्रेस ने आदिवासियों के हित में जो फैसले लिए थे भाजपा की प्रदेश सरकार ने उसे लागू नहीं किया जिससे आदिवासियों को नुकसान हुआ है। दिग्विजय सिंह ने मंडला जबलपुर रोड के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा माफी मांगे जाने के बावजूद रोड सही ना होने को लेकर कहा कि माफ तो हम कर देंगे लेकिन उस ठेकेदार का क्या हुआ, उसे सजा मिली, उसे ब्लैक लिस्ट करो, कार्रवाई करो, उस वक्त कौन पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर था ?दिग्विजय सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान का स्वागत किया जिसमें उन्होंने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा रहा है और वहां के लोग भारत में शामिल होना चाहते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा है. जवाहरलाल नेहरू ने तो पूरे कश्मीर को शामिल किया था। उन्होंने कांग्रेस की सरकार आने पर चुटका परियोजना के विरोध की भी बात कही। इस दौरान उनकी पत्नी अमृता राव और दिल्ली के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित भी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment