BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
"बालको एवं पुरूषों को महिला संबंधी अपराधो के प्रति जागरूक करने व पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करने मंडला पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान" - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 15, 2023

"बालको एवं पुरूषों को महिला संबंधी अपराधो के प्रति जागरूक करने व पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करने मंडला पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान"




रेवांचल टाईम्स - मंडला, पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में महिला सुरक्षा शाखा मंडला द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहें अभियान अभिमन्यु अंतर्गत विकसित एवं सुरक्षित समाज के निर्माण महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता एवं महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने एवं बालको/पुरूषों को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करने व संवेदनशील बनाये जाने हेतु 08 दिवसीय विशेष अभियान दिनांक 12.06.2023 से दिनांक 19.06.2023 तक पुरूषो / बालको को जागरूक करने हेतु अभियान “अभिमन्यु" शुभंकर संचालित किया जा रहा है। अभिमन्यु अभियान का मुख्य उददेश्य समाज के पुरूषो/बालको को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिलाओ / बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।


जिला मंडला में अभियान की शुभारंभ करते हुए "अभिमन्यु" शुभंकर के कट आउट एवं फलेक्स लगाकर व उपस्थित आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन को अभियान से संबंधित, शपथ-

 ("मैं शपथ पूर्वक प्रतिज्ञा लेता हॅू कि मैं " अभिमन्यू " समाज में व्याप्त नशा, दहेज प्रथा, रूढिवादिता, अश्लीलता असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा,लिंग भेद जैसी कुरीतियों के चक्रव्यूह को तोडूंगा और पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक समाज का निर्माण करूँगा)

 भी दिलायी गयी। 


हेल्प लाईन नंबरो का प्रचार प्रसार किया गया। उक्त अभियान जिले में 08 दिन अलग-अलग थानों में संचालित कि जावेगा। जिनमें थाना कोतवाली सहित जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत  संचालित किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment