BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रिश्वतखोरों का अड्डा बना मण्डला जिला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 14, 2023

रिश्वतखोरों का अड्डा बना मण्डला जिला


रेवांचल टाईम्स - मंडला। मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले में भ्रष्ट सरकारी तंत्र अपनी काली करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। इस जिले में जब देखो तब रिष्वतखोर सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बेनकाब हो रहे हैं। लोकायुक्त इस जिले में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर अपना षिकंजा कस रहा है। लगातार लोकायुक्त पुलिस द्वारा रंगं हाथ भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को पकड़ा जा रहा है। पिछले दिनों षिक्षा विभाग के विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी नैनपुर को रिष्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया इसी तरह कुछ दिनों बाद ही इसी विकासखण्ड में पटवारी विकास ठाकुर को लोकायुक्त टीम जबलपुर द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया। इस तरह से इस जिले मे यू ंतो ढेर सारे रिष्वतखोर अधिकारी कर्मचारी हैं लेकिन पकड़ में कम आ रहे हैं। नागरिक खुलकर इनके विषय में शिकायत कम कर रहे है। इसलिए रिश्वत खोर कर्मचारी व अधिकारी पकड़ में कम आ रहे हैं। इसके अलावा नागरिक यह भी सवाल कर रहे हैं इस जिले में लोकायुक्त द्वारा पकड़े गए अधिकारी व कर्मचारियों पर क्या परिणामकारी कार्यवाही हुई यह पता क्यों नहीं चल पा रहा है। जनापेक्षा है रिश्वतखोर कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही किया जावे व लगातार यह अभियान तेजी के साथ चलाया जावे।

1 comment: