रक्तदाता दिवस में जिला चिकित्सालय मण्डला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया
मण्डला 14 जून 2023
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि रक्तदाता दिवस में जिला चिकित्सालय मण्डला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ० प्रवीण उईके, डॉ० सूरज मरावी, निर्मला सिंह रिछारिया, पदमाक्षी शुक्ला आदि के द्वारा रक्तदान किया गया। इसी तरह सी.आर.पी.एफ. ग्वारा के जवानों तथा भागीरथ सेवा विकास परिवार स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, आरएमओ डॉ० प्रवीण उईके सहित संबंधित उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment