BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर की उम्मीदोंपर पानी फेर रहा भ्रष्ट सरकारी तंत्र? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 14, 2023

कलेक्टर की उम्मीदोंपर पानी फेर रहा भ्रष्ट सरकारी तंत्र?



.परिणामकारी प्रयास कर रही कलेक्टर, प्रशासनिक कसावट पर दे रहीं ध्यान


रेवांचल टाईम्स - मंडला, पहली बार कोई कलेक्टर मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले में बेहतर काम कर रही हैं। इन्हें किसी भी कीमत पर कम से कम दो तीन साल नहीं हटाना चाहिये ऐसा मंडला जिले के अधिकांश नागरिक चाह रहे हैं। सरकार से नागरिकों की मांग है कि यदि मंडला जिले में विकास की गंगा बहाना है तो मंडला कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना को जनहित में किसी भी परिस्थिति में हटाने की कार्यवाही नहीं की जावे। ज्ञात हो कि जबसे डॉ. सलोनी सिडाना कलेक्टर का कार्यभार संभाली हैं तब से इस जिले में विकास की गतिविधियां तेजी के साथ आगे बढ रही हैं। पूरी ईमानदारी के साथ विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने के लिए लगातार प्रषासनिक तंत्र की कसावट कर रही हैं। यह बात अलग है कि भ्रष्ट सरकारी तंत्र को हो सकता है कलेक्टर की कार्यषैली से पेट में दर्द हो रहा हो लेकिन नागरिक भारी राहत महसूस कर रहे हैं। इन्होने जिलास्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम को अत्यंत जन उपयोगी बनाने के लिए बढिय़ा प्रयास किया है। आवेदको से सम्मान जनक तरीके से आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आवेदकों को अपने समक्ष कुर्सी में बैठाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में जो गोलमाल होता था आवेदन पत्रों का पता ही नहीं चलता था। क्या निराकरण किया जा रहा है इसकी कोई जानकारी आवेदकों को नहीं मिलती थी बल्कि संबंधित जानकारी पोर्टलों में दर्ज की जा रही थी, वह सब धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लगातार जनसुनवाई की समीक्षा की जा रही है और आवेदन पत्रों का पता लगाकर निराकरण किया जा रहा है। लगातार पूरे जिले में आकस्मिक निरीक्षण की शानदार पहल इनके द्वारा शुरू की गई है जो उपयोगी लग रही है। कलेक्टर की सक्रियता की वजह से शासन-प्रषासन के सभी विभाग सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। चूंकि इस जिले में चुनौतियां भी अधिक हैं, ढेर सारी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है लेकिन कलेक्टर विषेष रणनीति बनाकर षिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, यातायात, रोजगार, उद्योग, पर्यटन, कृषि उद्यानिकी,, वानिकी, बिजली पानी इत्यादि के लिए विषेष प्रयास कर रही हैं। इसके अलावा निरक्षरता गंदगी बीमारी धांधली व बेरोजगारी को दूर करने के लिए भी कलेक्टर द्वारा परिणामकारी प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं। नागरिक इनके कार्यों से संतुष्ट हैं और कलेक्टर से काफी उम्मीद है कि इस पिछड़े जिले को निष्चित रूप से विकास कार्यों से जोड़ेगी और जनहित के तमाम मुद्दों को लेकर हकीकत के धरातल में परिणामकारी प्रयास करेंगी। जनापेक्षा है कलेक्टर सलोनी सिडाना को जनहित में इस जिले में लंबे समय तक पदस्थ रखा जावे ताकि यह जिला विकसित हो सके। कलेक्टर के प्रयासों पर फेर रहे पानी - मध्यप्रदेष के मंडला जिले में समस्याओं का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सीएम हेल्पलाईन और मुख्यमंत्री जनसेवा फ्लॉप हो चुके हैं। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। वर्षों से जमे अधिकारियों के तबादले नहीं किये जा रहे हैं। कई अधिकारी तो विगत 15 वर्षों से इस जिले में जमे हुए हैं। अधिकांष प्रभारी बड़े अधिकारियों की कुर्सी पर कुंडली मारकर बैठ गए हैं। कलेक्टर लगातार अधिकारियों व कर्मचारियों को सक्रिय कर रही हैं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए विषेष ध्यान दे रही हैं लेकिन भ्रष्ट सरकारी तंत्र इनकी प्रयासों पर पानी फेरने की तैयारी में लगा हुआ है। जनापेक्षा है सरकार ध्यान दे।

No comments:

Post a Comment