BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जश्ने शाह शराफत मियां और 40 जरुरतमंद लड़कीयों की इज्तेमाई निकाह समुह शादी मालेगांव में पहली बार शानदार तरीके से किया गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 13, 2023

जश्ने शाह शराफत मियां और 40 जरुरतमंद लड़कीयों की इज्तेमाई निकाह समुह शादी मालेगांव में पहली बार शानदार तरीके से किया गया


दैनिक रेवांचल टाईम्स - महाराष्ट्र राज्य के नाशीक ज़िले के मालेगांव शहेर में पहली बार आने वाले 11 जून 2023 को बंकर लॉन्स अंसार जमातखाना मालेगांव  में हज़रत शाह सक़लैन एकेडमी ऑफ इंडिया मालेगांव युनीट की तरफ़ से जश्ने शाह शराफत मियां के पुरनुर मौके पर 40 जरुरतमंद लड़कीयों की इज्तेमाई निकाह समुह शादी का भी शानदार आयोजन किया गया।

       वही इस मौके पर बरेली शरीफ से पीरो मुर्शिद शाह सकलैन मिंया हुजूर तसरीफ लाए और आपकी जेरे परस्ती में 40 जरूरतमंद दुल्हा, दुल्हनों का सामूहिक विवाह कराया गया। सामूहिक विवाह का आयोजन बंकर लॉन्स अंसार जमातखाना, मालेगांव में किया गया। निकाह के बाद पीरो मुर्शीद शाह मोहम्मद सक़लैन मिंया हुजूर ने दुल्हा, दुल्हन के लिए दुआ फरमाई और लोगों को पैगाम दिया की निकाह को आसान करें फुजुल खर्चे से बचें। 

       दूल्हा-दुल्हन को घर का सामान हजरत शाह सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया मालेगांव युनीट की तरफ़ से बतौर गिफ्ट भेंट किया गया।

        इस मौके पर बरेली, मुंबई, सूरत, मालेगांव, राजकोट, जेतपुर, झांसी, दिल्ली, भरुच,  से बड़ी संख्या में सकलैनी पीर भाई मौजूद रहे साथ में मालेगांव शहर और कस्बा के कई नामी गिरामी सख्सियात मौजूद रहे और जश्नै शाह शराफत मिँया और समुह ने शादी की रौनक बढ़ा दी। 

       इस खास मौके पर हज़रत शाह सक़लैन एकेडमी ऑफ इंडिया सुरत गुजरात युनिट की जानिब से पीरो मुर्शीद शाह मोहम्मद सक़लैन मिंया की उपस्थिति में हज़रत शाह सक़लैन एकेडमी ऑफ इंडिया सुरत गुजरात युनिट के प्रेसिडेंट खालिद सक़लैनी और वाईस प्रेसिडेंट असफाक भाई सक़लैनी के हाथों से पत्रकार शोएब म्यानुंर को पत्रकारीता का शानदार मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।

      आए हुए सभी महेमानों को और ओल्माए किराम को हज़रत शाह सक़लैन एकेडमी ऑफ इंडिया मालेगांव युनीट की तरफ़ से शोल पहेनाकर सम्मान किया गया।

        और अंत में हज़रत शाह सक़लैन एकेडमी ऑफ इंडिया मालेगांव युनीट की तरफ़ से आए हुए सभी महेमानों का आभार व्यक्त किया गया।

              संवाददाता शोएब म्यानुंर मालेगांव

No comments:

Post a Comment