BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शारदा कॉलोनी निवासी 36 घण्टे रहें अंधेरे में, मेंटेनेंस के नाम से की जाती हैं खानापूर्ति - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 28, 2023

शारदा कॉलोनी निवासी 36 घण्टे रहें अंधेरे में, मेंटेनेंस के नाम से की जाती हैं खानापूर्ति



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला। जिला मुख्यालय के सरदार पटेल वार्ड नम्बर 15  शारदा कॉलोनी में  विगत 36 घण्टों से विद्युत प्रवाह बंद होने के कारण शारदा कॉलोनी के निवासियों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ा। इसके अलावा नहाने धोने के लिए भी जल की बहुत बड़ी महत्ता होती हैं। ईडन गार्डन से लगे शारदा कॉलोनी में में सड़क और नाली की भी बहुत बड़ी समस्या होने कारण चारों तरफ गंदगी और कीचड़ से सराबोर होने के कारण विद्युत के बगैर मच्छर का भी सामना करना पड़। मच्छरों के आतंक से छोटे बच्चों से लेकर बड़ों को भी मच्छरों के बीच में रात्रि जागरण होकर गुजारनी पड़ी।


विद्युत विभाग को अवगत कराने के बाद भी नहीं दिया गया ध्यान


बता दें की विद्युत विभाग को शीत ऋतु से लेकर ग्रीष्म ऋतु तक विद्युत की आंख मिचौली से लेकर डिम लाइट होने की लिखित शिकायत के अलावा समाचार पत्रों में सच का आईना दिखाने के बाद भी कोई सुधार कार्य नहीं किया गया था। जिसके चलते डिम लाइट होने के कारण विद्युत उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खराब हो गए। पूर्व में ही अगर विद्युत लाइन का सुधार कार्य हो जाता तो आज बारिश के मौसम में शारदा कॉलोनी वासियों को 36-36 घंटे विद्युत से वंचित नही रहना पड़ता।


आकस्मिक सेवा का हो रहा दुरुपयोग


विद्युत की समस्या को लेकर विद्युत विभाग द्वारा कंट्रोल रूम शिकायत नम्बर 07642- 251130 जारी किया गया है। उपभोक्ताओं को विद्युत की समस्या होने पर उपभोक्ता द्वारा जब उक्त फोन नम्बर पर फोन लगाया जाता है तो उपभोक्ताओं की समस्या सुनने के पहले ही कंट्रोल रूम में सेवा दे रहें कर्मचारी के द्वारा फोन का रिसीवर को उठाकर रख दिया जाता हैं, जिससे विद्युत उपभोक्ता विद्युत की समस्या से वंचित रह जाता है। आकस्मिक सेवा के तहत 24 घंटा सेवा देना रहता है लेकिन मोटी तनख्वाह पाने वाले 24 घंटा सेवा देने वाले विद्युत विभाग के कर्मचारी आम जनता की केवा कर रहें हैं।


विद्युत विभाग की लापरवाही से विद्युत उपभोक्ता परेशान


 शारदा कॉलोनी निवासियों को विगत 25 तारीख की रात्रि 11:30 से विद्युत से वंचित रहना पड़ा हैं। बारिश के मौसम में बिजली गुल रहने के कारण जहरीले जीव जंतुओं का घर में घुसने का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया हैं। लेकिन विद्युत विभाग के लापरवाह अधिकारी, कर्मचारियों को इससे कोई लेना देना नहीं है।


लापरवाही कर्मचारियों के विरुद्ध होना चाहिए कठोर कार्यवाही


आकस्मिक सेवा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही होना चाहिए, जिससे आमजन को आकस्मिक सेवा का लाभ मिल सके। शारदा कॉलोनी वासियों ने जिला प्रशासन से मांग की गई है कि विद्युत विभाग के लापरवाह अधिकारी, कर्मचारियों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही की जाए, अन्यथा इनके द्वारा हमेशा की तरह आकस्मिक सेवा देने में लापरवाही बरती जाएगी। इनके विरुद्ध समय में वैधानिक कार्यवाही न करने के कारण इनके हौसले बुलंद रहते हैं।

No comments:

Post a Comment