BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
3000 के इनामी आरोपी को मंडला पुलिस ने जबलपुर से पकड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 30, 2023

3000 के इनामी आरोपी को मंडला पुलिस ने जबलपुर से पकड़ा




रेवांचल टाईम्स - मंडला, मंडला कोतवाली पुलिस को बड़ी क़ामयाबी मिला है जहाँ पर एक तीन हज़ार के इनामी को पकड़ा,

       वही जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कोतवाली में पीड़िता ने रिपोर्ट की थी जबलपुर निवासी आरोपी उसका छेड़छाड़ करने की बुरी नियत से पीछा कर परेशान करता है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 124/23 धारा 354d आईपीसी कायम किया जाकर आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने बार-बार बदल रहा था। पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा आरोपी के संबंध में सूचना देकर आरोपी को पकड़वाने पर ₹3000 का इनाम घोषित किया गया था, मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को जबलपुर से दस्तयाब कर अभिरक्षा में लेकर विधिवत कार्यवाही की गई है उक्त आरोपी को पकड़वाने की कार्यवाही में एसडीओपी मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली जसवंत सिंह राजपूत, si खुशबू,  प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा, आरक्षक सुंदर भलावी साइबर सेल से सुरेश भटेरे सूर्य चंद्र बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


 वही शैक्षणिक संस्थानों स्कूल कॉलेज कोचिंग सेंटर के आसपास पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है ऐसे असामाजिक तत्व जो स्कूल कॉलेज या कोचिंग संस्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमते पाए जाएंगे तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी।


No comments:

Post a Comment