BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कई राज्यों में दिखेगा Cyclone Mocha का असर, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 8, 2023

कई राज्यों में दिखेगा Cyclone Mocha का असर, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?



नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इसके प्रभाव से आज (सोमवार), 8 मई को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. मौसम विभाग चक्रवात की दिशा और इसके लैंडफॉल पर नजर बनाए हुए है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मोका चक्रवात कहां टकराएगा? चक्रवाती तूफान मोका को लेकर बंगाल में अलर्ट है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही इसके मार्ग और तीव्रता की जानकारी मिलेगी. एक तरफ दक्षिण भारत में जहां चक्रवाती तूफान मोचा का खतरा बढ़ रहा है वहीं, उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चल रही हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल रही हैं.

तूफान के मजबूत होने की दिशा में कई राज्यों में आज, 8 मई को तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला बढ़ेगा. मौसम विभाग के पूर्वावुमान के मुताबिक, बंगाल में चक्रवाती तूफान के असर से 10 मई को कुछ जगहों पर 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. चक्रवाती तूफान का असर पूर्वी भारत से लेकर बांग्लादेश और म्यांमार तक पड़ सकता है. ओडिशा राज्य सरकार ने 18 तटीय और आस-पास के जिलों को सतर्क कर दिया है.

No comments:

Post a Comment