'पशुधन संजीवनी ' चलित पशु चिकित्सा इकाई से क्षेत्र वासियों को मिल रही सेवाएं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

🙏जय माता दी🙏 शुभारंभ शुभारंभ माँ नर्मदा की कृपा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से माँ रेवा पब्लिकेशन एन्ड प्रिंटर्स का हुआ शुभारंभ समाचार पत्रों की प्रिंटिग हेतु संपर्क करें मोबाईल न- 0761- 4112552/07415685293, 09340553112,/ 9425852299/08770497044 पता:- 68/1 लक्ष्मीपुर विवेकानंद वार्ड मुस्कान प्लाजा के पीछे एम आर 4 रोड़ उखरी जबलपुर (म.प्र.)

Wednesday, May 24, 2023

'पशुधन संजीवनी ' चलित पशु चिकित्सा इकाई से क्षेत्र वासियों को मिल रही सेवाएं


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मवई,12 मई 2023 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पशुधन संजीवनी चलित पशु चिकित्सा इकाई को हरी झंडी दी गई । जो  15 मई 2023 से क्षेत्रवासियों को इसकी सेवाएं मिल रही हैं |

   पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1962 टोल फ्री भी दिया गया है |जिसकी सहायता से कभी भी कहीं भी से पशुधन को सुरक्षित बनाने के लिए संपर्क कर सकते हैं | पशुधन को विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाने ' उन्हें अधिक सशक्त बनाने ' पशुपालन को प्रोत्साहित करने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्यप्रदेश शासन ने  प्रभावी कदम उठाया है । दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ पशुधन की उन्नत नस्ल को बढ़ाने के लिए कृत्रिम गर्भाधान की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं ।इसी संदर्भ में आज प्रहलाद साहू मवई के यहां गाय को कृत्रिम गर्भाधान  (ए आई ) चलित पशु चिकित्सा इकाई के स्टाफ द्वारा  सेवा प्रदान की गई | पशुधन संजीवनी चलित पशु चिकित्सा इकाई की पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा ट्रेकिंग की जा रही है |

No comments:

Post a Comment