BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सोमवार के उपाय: शारीरिक कष्टों से मुक्ति दिला सकते हैं आज के दिन अपनाए गए ये उपाय, खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 22, 2023

सोमवार के उपाय: शारीरिक कष्टों से मुक्ति दिला सकते हैं आज के दिन अपनाए गए ये उपाय, खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते

  


हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है और इस दिन उनका पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया जाता है. कहते हैं कि जिस व्यक्ति पर भगवान शिव की कृपा होती है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है. भगवान शिव के साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद मिलता है. इसलिए लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं. इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति शारीरिक कष्टों से जूझ रहा है तो उसे सोमवार के दिन कुछ मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए. इससे कष्टों से मुक्ति मिलती है और साथ भोलेनाथ की कृपा से धन प्राप्ति के भी नए रास्ते खुलते हैं. आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

करें इन मंत्रों का जाप

सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा के साथ ही आपको कुछ नियमों और मंत्रों का भी जाप करना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप धन प्राप्ति की कामना रखते हैं तो आज यानि सोमवार के दिन पूजा करते समय ‘ॐ ह्रीं नमः!‘ मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए. ऐसा कहा जाता है​ कि इस मंत्र का जाप करने से जातक को धन प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है.

वहीं यदि कोई जातक शारीरिक व मानसिक कष्टों से परेशान है तो सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते समय ‘ॐ नमः शिवायः!‘ इस मंत्र का जाप अवश्य करें. इस दिव्य मंत्र का जाप करने से जातक के सभी शा​रीरिक व मानसिक कष्ट दूर होते हैं.

सोमवार व्रत के नियम

  • भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यदि आप भी सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि भोलेनाथ की पूजा करते समय महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए.
  • इस दिन पूजा के दौरान भगवान को चंदन का तिलक करना चाहिए. साथ ही स्वंय भी चंदन का ही टीका लगाएं.
  • सोमवार की पूजा में भगवान शिव को धतूरा और बेल पत्ता अर्पित करना शुभ माना जाता है.
  • अगर आप सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो बता दें कि इस व्रत में केवल एक समय ही भोजन ग्रहण किया जाता है और वह भी नमक के बिना.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment