BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अभी तोड़ लें तुलसी के पत्ते? आज रात लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 5, 2023

अभी तोड़ लें तुलसी के पत्ते? आज रात लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण



ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को एक अशुभ खगोलीय घटना माना गया है और इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर देखने को मिलता है. पंचांग के अनुसार आज यान 5 मई को वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि है जिसे बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है. सबसे खास बात है कि पूर्णिमा के दिन ही साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. साथ ही ग्रहण के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन रना बेहद आवश्यक माना गया है.
चंद्र ग्रहण का समय

आज चंद्र ग्रहणण् रात 8 बजकर 44 मिनट से लेकर देर रात 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. यानि चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 15 मिनट की होगी और इस बार उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है.
ग्रहण शुरू होने से पहले तोड़ लें

आज रात चंद्र ग्रहण शुरू होगा, हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन फिर इसके नियमों का पालन आवश्य करें. बता दें कि चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है और सूतक काल में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में रखे बने खाने में ग्रहण शुरू होने से पहलं तुलसी के पत्ते अवश्य डालने चाहिए. ताकि खाने पर ग्रहण का कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े और खाना अशुद्ध न हो. लेकिन इस बात का विशेष तौर पर ध्यान दें कि ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. कोशिश करें कि सूतक काल लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते के तोड़ लें. क्योंकि ग्रहण के दौरान को हाथ लगाना अशुभ माना जाता है. इससे तुलसी अशुद्ध हो जाती है. इसलिए भूलकर भी ऐसी गलती न करें और समय रहते ही तुलसी के पत्ते तोड़ कर खाने में डाल दें.

No comments:

Post a Comment