BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर अब भोपाल में करेंगे आंदोलन.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 7, 2023

मंडला के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर अब भोपाल में करेंगे आंदोलन....



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में लगातार अपनी मांगों के लेकर एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले 19 दिन से आंदोलन कर रहे है। जिससे कामकाज ठप्प हो गया है। एक मई को भोपाल में प्रदर्शन के बाद एक बार फिर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 8 मई को भोपाल में सभा करते हुए प्रदर्शन करेंगे। इसमें पूरे प्रदेश से 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मियो के शामिल होने का आव्हान किया गया है। मंडला से बड़ी संख्या में संविदा कर्मी आज 7 मई को भोपाल के लिए रवाना होंगे। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई अध्यक्ष डा. मुकेश झारिया ने बताया कि नियमितीकरण, नियंतीकरण होने तक 5 जून 2018 की नीति का लाभ देने, सीएचओ को एमएलएचपी केडर में नियमित करने, आउटसोर्स को वापस लेने, दर्ज प्रकरण वापस लिये जाने की मांग को लेकर 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे है। सरकार द्वारा 5 जून 2018 की नीति का लाभ सभी विभाग में दे दिया गया है लेकिन एनएचएम की उपेक्षा की जा रही है। जिससे संविदा कर्मियो ने आंदोलन शुरू कर दिया है।


कर्मियो का तोड़ा गया भरोसा :

जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिसंबर माह में हड़ताल की गई थी जिसमें सरकार ने एक माह में मांग पूरी का आश्वासन दिया लेकिन तीन माह बाद भी किसी भी एक मांग को पूरा नहीं किया गया जिससे पूरे प्रदेश के संविदा कर्मियो आंदोलन शुरू कर दिया है। इस बार जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा।


जिले की स्वास्थ्य सेवाएं लडख़ड़ाई :


वही पूरे जिले में करीब 700 संविदा स्वास्थ्य कर्मियो के हड़ताल पर चले जाने से उप स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला स्तर तक सेवाएं प्रभावित हो गई है। बच्चो, गर्भवती महिलाओ का टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना, रिपोर्टिंग, जन्म प्रमाण पत्र, आशा सहयोगी भुगतान, बच्चो की स्क्रीनिंग समेत अन्य तमाम सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो गई है।


 अब भोपाल में करेंगे आंदोलन :


पूरे प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मी 8 मई को भोपाल में सभा करते हुए जंगी प्रदर्शन करेंगे। इसमें पूरे प्रदेश से संविदा स्वास्थ्य कर्मी शामिल हो रहे है। 

      वही मंडला जिले के सभी 8 को भोपाल में जंगी प्रदर्शन करेंगे। इसमें पूरे प्रदेश से संविदा स्वास्थ्य कर्मी शामिल हो रहे है। मंडला जिले के संविदा कर्मी आज रविवार को भोपाल के लिए रवाना होंगे। भोपाल में अपनी तीन सूत्रीय मांगो पर की जा रही उपेक्षा के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

No comments:

Post a Comment