BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान फ्लॉप सरकारी तंत्र की बेहोशी के कारण असफल हो रहा महत्वपूर्ण अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 10, 2023

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान फ्लॉप सरकारी तंत्र की बेहोशी के कारण असफल हो रहा महत्वपूर्ण अभियान



रेवांचल टाईम्स - मंडला, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जन समस्याओं के निराकरण के लिए यूं तो कई तरह के अभियान एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन एक भी ऐसा कार्यक्रम नहीं है जिनसे जनता की समस्याओं का निराकरण सही तरीके से हो सके जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की भारी दुर्गति हो गई है अब जनसेवा अभियान शुरू किया गया है पिछली बार भी यह अभियान शुरू किया गया था जिसके सही परिणाम सामने नहीं आ पाए थे  फिर से अभियान शुरू किया गया है शिविर लगाकर आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं लेकिन आवेदन पत्रों का निराकरण तेजी के साथ  शीघ्र नहीं किया जा रहा है मंडला जिले की जनता समस्याओं से परेशान हैं यदि इस तरह के कार्यक्रम सही तरीके से क्रियान्वित किए जाएं तो समस्याओं का समाधान हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है ग्राम परसवाड़ा तहसील नैनपुर जिला मंडला मध्य प्रदेश सहित लगभग सभी ग्रामों में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत दिए गए आवेदन पत्रों का निराकरण संबंधित विभागों के द्वारा शीघ्र नहीं किया जा रहा है जना अपेक्षा है शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण किया जाए आवेदकों को निराकरण की सूचना लिखित में प्रदान की जावे ऐसी जन अपेक्षा है।

No comments:

Post a Comment