BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नवनियुक्त जनसेवा मित्रों को वितरित हुए नियुक्ति पत्र - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 11, 2023

नवनियुक्त जनसेवा मित्रों को वितरित हुए नियुक्ति पत्र

 


 

मण्डला 11 मई 2023

                जनसेवा मित्रों के रिक्त 30 पदों पर भर्ती हुए नए जनसेवा मित्रों को कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर नवनियुक्त जनसेवा मित्रों का कलेक्टर डॉ. सिडाना द्वारा उन्मुखीकरण भी किया गया। उन्होंने जनसेवा मित्रों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया तथा इन योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुँचाने हेतु प्रेरित भी किया। कलेक्टर ने कहा कि जनसेवा मित्र लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं के बैंक में डीबीटी कराने में सहयोग करें। साथ ही सीएम जनसेवा मित्र मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के बारे में भी व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। इस मौक़े पर नोडल सीएम फेलो सुप्रिया पाठक भी मौजूद थी।

No comments:

Post a Comment