BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गर्मियों में हानिकारक होता है तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल, जान लिजिए इसके नुकसान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 4, 2023

गर्मियों में हानिकारक होता है तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल, जान लिजिए इसके नुकसान



हम सब पुराने समय से ही तांबे के बर्तनों के इस्तेमाल के फायदों के बारें में सुनते आ रहें हैं। आजकल ताबें की बोतल में पानी पीनें का एक ट्रेंड शुरू हो गया है। सर्दियों में तांबे के बर्तन में पानी पीना लाभदायक होता है लेकिन गर्मियों में तांबे के बर्तन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। गर्मियों में ताबें की बोतल में पानी पीने से हम बहुत सी बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं। जानते हैं कि गर्मी के मौसम में तांबा हमे कैसे नुकसान पहुंचा सकता है।

बढ़ जाती है कॉपर की मात्रा
दरअसल, तांबे की तासीर गर्म होती है। अगर आप गर्मियों में तांबे के बर्तन में खाना खाते हैं या पानी पीते हैं तो इसमें कॉपर की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे आपके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। गर्मी के मौसम में गर्म हवाओं के कारण शरीर का तापमान बढ़ा हुआ रहता है। ऐसे में इन बर्तनों का इस्तेमाल सेहत पर भारी पड़ सकता है।

हो सकते हैं सेहत को ये नुकसन
गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तन में खाने से सेहत को कुछ नुकसान हो सकते हैं जैसे—

- भूख न लगने की समस्या।

- शरीर का तापमान समान्य से ज्यादा बढ़ना।

- डायरिया की शिकायत।

- उल्टी, जी मचलना या मतली की समस्या।

इम चीजें को कभी ना खाएं ताबें के बर्तन में
कभी भी ताबें के बर्तन में दही नहीं खाना चाहिए। इससे फूड पॅाइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है क्योकि ताबें के बर्तन में दही रखने से स्वाद कसैला हो जाता है, जिस वजह से हमें घबराहट होने जैसी समस्या होने लगती है। इसके अलावा दूध या दूध से बनी कोई भी चीज तांबे के बर्तन में नहीं खानी चाहिए। नींबू या खट्टे फल भी तांबे के बर्तन में नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें कुछ एसे एसिड पाए जाते हैं जो ताबे के साथ क्रिया करके हमें हानि पहुंचा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment