BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0: जनसेवा मित्र निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 12, 2023

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0: जनसेवा मित्र निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका





 

मण्डला 12 मई 2023

                मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र। 10 मई से 31 मई तक लगने वाली इस अभियान की जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं। इस हेतु मंडला जिले की सी.एम. फेलो सुप्रिया पाठक के मार्गदर्शन में जनसेवा मित्र मोहगांव विकासखंड के आवंटित अलग-अलग पंचायतों में जाकर विभिन्न नवाचारों एवं कर्मठता के साथ योजना का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जनसेवा मित्र का यह प्रयास होता है कि हर पात्र तक योजना की जानकारी पहुंचे एवं कोई भी पात्र हितग्राही कल्याणकारी योजना से वंचित ना रह पाए।

                 नवाचारों के क्रम में जनसेवा मित्रों द्वारा जगह-जगह पर जागरूकता हेतु घर-घर तथा गांव-गांव जाकर रैली व नारे के माध्यम से प्रचार में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। इस महाभियान को पूरा करने के लिए भी जनसेवा मित्र पात्र हितग्राहियों की लगातार सहायता कर रहे हैं। वनोपज संग्रहण के लिए सुबह से घर से बाहर जाने वाले तथा मार्ग में मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को व खेत में कार्य कर रहे सभी व्यक्तियों को इस महाअभियान की जानकारी दे रहे हैं। इस अभियान में मोहगांव ब्लॉक के जनसेवा मित्रों ने लोगों से बातचीत करके उनके समस्याओं को जानने का प्रयास किया तथा उनके निराकरण हेतु शासन के 15 विभागों में 67 सेवाओं में आवेदन कर निराकरण की सलाह भी दिए। साथ ही ब्लॉक स्तर पर लगने वाले शिविर की समय तथा तारीख भी बताया गया। जनसेवा शिविर में हितलाभ वितरण जैसे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, अविवाहित, नामांतरण एवं बंटवारा, किसान क्रेडिट कार्ड आदि से संबंधित जानकारी भी दिया गया। इस दौरान जनसेवा मित्र सागर यादव, नेहा यादव, रवि कुमार झारिया, आदित्य लखेरा, मुकेश तथा सुरेंद्र कुमार नंदा शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment