BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस एवं सेना भर्ती प्रशिक्षण 13 को - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 11, 2023

पुलिस एवं सेना भर्ती प्रशिक्षण 13 को



 

मण्डला 11 मई 2023

                सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मई से 15 जून 2023 तक क्रीडा परिसर कालपी विकासखंड बीजाडांडी 13 जनजातीय एवं 13 अनुसूचित जाति के कुल 26 युवकों को पुलिस एवं सेना भर्ती प्रशिक्षण दिया जाना है। उक्त प्रशिक्षण में सेना के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, पीटीआई, विषय शिक्षकों द्वारा शारीरिक एवं सैद्धांतिक परीक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के लिए युवाओं का चयन 13 मई 2023 को क्रीडा परिसर कालपी विकासखंड बीजाडांडी जिला मंडला के ग्राउण्ड में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक किया जाएगा जिसमें सेना एवं पुलिस भर्ती के निर्धारित मापदण्ड की अर्हताएं पूर्ण करने वाले बालक व युवाओं का चयन होगा। प्रशिक्षण अवधि में आवास, भोजन, टीशर्ट, नेकर, ट्रेकसूट, जूते अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment