BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनपद पंचायत बिछिया में लगा दिव्यांग शिविर... दिव्यांग प्रमाण-पत्र के 101 एवं प्रसूति सहायता सभी आवेदन स्वीकृत... जनपद पंचायत मवई में आज लगेगा शिविर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 17, 2023

जनपद पंचायत बिछिया में लगा दिव्यांग शिविर... दिव्यांग प्रमाण-पत्र के 101 एवं प्रसूति सहायता सभी आवेदन स्वीकृत... जनपद पंचायत मवई में आज लगेगा शिविर

मण्डला 17 मई 2023



            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि म.प्र. शासन के दिशा निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण 10 मई से 31 मई 2023 तक चलेगा। इसी के तारतम्य में 17 मई 2023 को जनपद पंचायत बिछिया में दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया।

            शिविर में विकलांग प्रमाण पत्र के लिए 142 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 101 आवेदन स्वीकृत हुए। इसी प्रकार ग्रामीण प्रसूति सहायता 101 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 101 आवेदन स्वीकृत हुए तथा शहरी प्रसूति सहायता के 26 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 26 आवेदन स्वीकृत हुए। 18 मई 2023 को जनपद पंचायत मवई में लगेगा दिव्यांग शिविर।

No comments:

Post a Comment