BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला के थाना घुघरी क्षेत्र मे सुबह 05 बजे 30 वर्षीय महिला का अचानक हुआ स्वास्थ्य खराब, डायल-112/100 सेवा ने एफ़ आर वी वाहन से अस्पताल लेजाकर उपचार कराया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 2, 2023

मंडला के थाना घुघरी क्षेत्र मे सुबह 05 बजे 30 वर्षीय महिला का अचानक हुआ स्वास्थ्य खराब, डायल-112/100 सेवा ने एफ़ आर वी वाहन से अस्पताल लेजाकर उपचार कराया




रेवांचल टाईम्स - जिला मंडला के थाना घुघरी क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर गाँव बड़ा टोला मोहल्ले मे एक 30 वर्षीय महिला का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है । सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 01-05-2023 को सुबह 05 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 30 वर्षीय महिला का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था, अन्य कोई साधन वाहन न मिलने पर परिजनों ने डायल -112/100 नंबर पर कॉल कर अस्पताल पहुँचाने के लिए मदद मांगी । डायल-112/100 स्टाफ ने महिला को एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर उपचार हेतु घुघरी शासकीय अस्पताल मे भर्ती करवाया जहाँ महिला को समय पर उपचार मिला।

No comments:

Post a Comment