BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पदक... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 7, 2023

उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पदक...


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला के मोहगांव थाना में पदस्थ उप निरीक्षक एवं महिला डेस्क प्रभारी सुश्री रामप्यारी धुर्वे जिन्होंने पुलिस सेवक के रूप में अनेकों दायित्वों का निर्वहन करते समाज उत्थान हेतु महिला सशक्तिकरण को लेकर अपना अमूल्य योगदान दिया जिले में मण्डला, बिछिया, बम्हनी, मोहगांव जैसे अनेक थाना क्षेत्र में अपनी महती भूमिका निभाने वाली उप निरीक्षक राम प्यारी धुर्वे जिन्होंने वर्ष 2011 -12 में निर्भया स्कॉट अभियान भी चलाया जिसका प्रभाव समूचे जिले में दिखाई दिया महिला उत्पीड़न के मामलों में कमी भी आई समाज को जागरूक करना, महिला उत्थान को लेकर कार्यक्रम चलाना उपरोक्त समस्त कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उप निरीक्षक रामप्यारी धुर्वे को केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा अपराध अनुसंधान में सेवाओ को मान्यता देते हुए अन्वेषण हेतु केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा गया उक्त सफलता के लिए समस्त स्टॉप एवं क्षेत्र की जनता द्वारा सुश्री रामप्यारी धुर्वे को शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है। 

यातायात पर चलाया अभियान

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के कुशल मार्गदर्शन व एसडीओपी नैनपुर अमृता दिवाकर के निर्देशन में बम्हनी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे द्वारा चालानी कार्यवाही, यातायात व्यवस्था के साथ साथ दुर्घटना पर अंकुश लगाने हेतु रेडियम चस्पा अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत मेन रोड पर अंधेरे में स्थित इलेक्ट्रिक पोल व पेड़ों पर रेडियम लगाए गए जिससे दुर्घटना ना हो सके। आमजन सामान्य लोगों के जीवन को वाहन दुर्घटना से बचाया जा सके।

No comments:

Post a Comment