BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हिरण के बच्चा कुंआ में गिरा, ग्रामीण और रेस्क्यू टीम ने कुएं से निकाला सुरक्षित... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 8, 2023

हिरण के बच्चा कुंआ में गिरा, ग्रामीण और रेस्क्यू टीम ने कुएं से निकाला सुरक्षित...




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के जनपद पंचायत घुघरी अंतर्गत ग्राम पंचायत दुलादर के पोषक ग्राम पलकी में 7 अप्रैल 2023 को ग्राम पलकी में सुबह एक हिरण के झुंड से बच्चा झुंड से अलग होकर जंगल की ओर से गाँव के कुएं में अचानक गिर गया। हिरन के बच्चे को कुएं में गिरने के बाद कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए पूरा प्रयास किया और आखिरकार कुएं में गिरे हुए बच्चे को स्थानीय गामीणों की मदद से रेस्क्यु कर सुरक्षित निकाल कर जंगल मे छोड़ दिया गया 

        वही जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दुलादर के पोषक ग्राम पलकी की जहां की 7 अप्रैल 2023 को ग्राम पलकी में सुबह एक हिरण का बच्चा झुंड से भटककर कुएं में गिर गया जिसके बचाव के लिए ग्रामीण जनों ने रेस्क्यू टीम को कॉल किये गये। तत्काल घुघरी से रेस्क्यू टीम और वन विभाग के रेस्क्यू टीम के माध्यम से हिरण के बच्चे को कुएं से सुरक्षित निकाल लिया गया। 

     तत्पश्चात हिरण के बच्चा को सुरक्षित कुएं से निकालकर ग्राम गोरखपुर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

      वही ग्राम पलकी के ग्रामीण जनों एवं आसपास ग्रामों के ग्रामीण जनों ने रेस्क्यू टीम को बहुत धन्यवाद दिये कि एक जंगली जीव की उन्होंने जान बचाई वही रेस्क्यू टीम ने भी पलकी के लोगों को उनकी जीव को बचाने के लिए जो मदद किये गये हैं उन सभी ग्राम वासियों को तहे दिल से धन्यवाद दिये। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच, उप सरपंच, पंचगण, मुकादम सहित  अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment