Breaking

revanchal times new

नेता प्रतिपक्ष का भाजपाइयों ने जलाया पुतला, मुर्दाबाद के लगाए नारे





रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्यप्रदेश भाजपा निर्देश अनुसार पूरे प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन किया जारहा है आज इसी तारमत्म्य भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त मंडलों में पुतला दहन किया गया। 

दर्शल बीते दिनों मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भिंड जिले में आयोजित भीमराव अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति वर्ग की रानी कमलापति के प्रति अशोभनीय भाषा का स्तेमाल किया था। इसी कड़ी में भाजपा मंडल बीजाडांडी के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए। वही इस दौरान मौजूद मंडल प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कांग्रेस और उसके नेता हमेसा आदिवासीयों और उनके नेताओं का अपमान करते आए है। बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भिंड जिले में मंच से अनुसूचित जनजाति वर्ग की रानी कमलापति के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसी के चलते नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का बीजाडांडी में पुतला दहन किया गया है। इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश शुक्ला, उपाध्यक्ष आदित्य मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्वा सिंह उद्दे, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र यादव, डुमारीलाल कुम्हरे, महामंत्री अजीत श्रीवास्तव, विकास यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखन आर्मो, चिंकू यादव सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post